17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है सपनों के सफर का जहाज

- साउथेम्प्टन से न्यूयॉर्क के बीच कर रहा है अपना पहला सफर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ankita Sharma

•

Updated: 25 Apr 2018, 4:28 PM IST

the ship

the ship

- बीस मंजिला है नॉर्वेजियन ब्लिस
- थीम पार्क की तर्ज पर बनाया गया है जहाज
- चार हजार लोग कर सकते हैं सफर


बीस मंजिल, एक बड़ा कार रेसिंग ट्रैक, थीम पार्क, मल्टिस्टोरी वाटर साइड्स, डिस्को फ्लोर, स्वीमिंग पूल, लेजर गेम्स, चार हजार लोगों के लिए कमरे...यहां हम किसी शानदार फाइव स्टार होटल की नहीं बल्कि अमरीका के सबसे बड़े जहाज की बात कर रहे हैं। इस जहाज का नाम है नॉर्वेजियन ब्लिस। जी हां, नॉर्वेजियन ब्लिस नॉर्वेजियन क्रूज लाइन का सबसे बड़ा जहाज है। नॉर्वेजियन क्रूज लाइन अमरीका बेस्ड एक बड़ी क्रूज कंपनी है। और ये जहाज है उसका ड्रीम प्रोडेक्ट। इतनी सारी खूबियां अपने आप में समेटे हुए यह जहाज किसी भी व्यक्ति के सुनहरा सफर का सपना सच होने जैसा है।

थीम पार्क, रेसिंग ट्रैक, मल्टिस्टोरी वाटर साइड्स के साथ ही जहाज में चार हजार लोगों के लिए कमरें हैं। इन कमरों का इंटीरियर देखते ही बनता है। कंपनी का दावा है कि नॉर्वेजियन ब्लिस पर बना विशाल रेसिंग ट्रैक अभी तक किसी भी जहाज में नहीं बनाया गया है। इसे समुद्र का सबसे बड़ा कार रेसिंग ट्रैक बताया जा रहा है। इतना ही इस जहाज पर यात्रियों के लिए कई सरप्राइज भी रखे गए हैं। किसी यात्रियों की सुविधा के लिए इस जहाज के हर फ्लोर पर आरामदायक कुर्सियां लगाई गई हैं। इतना ही नहीं जहाज में ही यात्रियों को मार्केट की और मनचाहा सामान खाने की भी सुविधा मिलेगी। 168, 028 टन के इस जहाज में कुल बीस मंजिलें हैं और हर एक मंजिल अलग थीम पर डिजाइन की गई है। फिलहाल यह जहार साउथेम्प्टन से न्यूयॉर्क के रास्ते में हैं और अपने सफर के दौरान अभी अटलांटिक के में खड़ा है।

नार्वेजियन ब्लिज नॉर्वेजियन क्रूज लाइन के लिए बनाया गया सबसे बड़ा जहाज है, हालांकि यह अभी भी दुनिया के सबसे बड़े लाइनर, रॉयल कैरिबियन के सिम्फनी ऑफ द सीज से छोटा है।