16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदलाव के लिए युवाओं को आना होगा आगे

राजस्थान पत्रिका के अभियान का असर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 18 Apr 2018, 12:03 PM IST

change maker news

जयपुर . राजस्थान पत्रिका की मुहिम के तहत लोग राजनीति में बदलाव की बात कर रहे हैं। स्टूडेंट्स हो, समाजसेवी या फिर महिलाएं। सभी का मानना है कि इस अभियान के माध्यम से राजनीति में बदलाव जरूर आएगा। परकोटा के स्टूडेंट्स और सेवानिवृत्त अधिकारियों से लेकर शिक्षाविदें और समाजसेवियों से बातचीत की। सभी का मानना है कि राज्य की बेहतरी के लिए इस तरह के अभियान की आवश्यकता थी। आने वाले दिनों में यह अभियान राज्य और समाज को नई दिशा देगा। साथ ही राजनीतिक दलों पर भी यह दबाव रहेगा कि वे अच्छे और साफ छवि के लोगों को टिकट दें। इस मौके पर शिक्षाविद् सैयद खदीजा बानो, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के विशिष्ट महामंत्री रामअवतार वशिष्ठ और राजेश भारद्वाज ने भी अभियान की तारीफ कर लोगों से जुडऩे की बात कही।

पंचायत विभाग के सेवानिवृत्त सचिव सूर्य नारायण शर्मा ने कहा की राजस्थान पत्रिका की इस मुहिम की जितनी तारीफ की जाए कम है। अभियान से लोगों को जुड़कर स्वच्छ राजनीति की वकालत करनी चाहिए। युवाओं को आगे आकर राजनीति में भाग्य आजमाना चाहिए। राजनीतिक दलों पर भी अच्छे लोगों को टिकट देने का दबाव रहेगा।

सेवानिवृत्त आरटीओ सीएम भारद्वाज ने कहा की राजनीति का स्तर दिनों दिन गिरता जा रहा है यह समाज और राज्य के लिए चिंता का विषय है। अच्छे लोगों की राजनीति में कमी है। युवा इससे दूर रहता है। इस अभियान के माध्यम से युवाओं को आगे आकर राजनीति में भागीदारी करनी चाहिए और देश हित में काम करना चाहिए।

सेवानिवृत्त, मेजर जेएस बुंदेला ने कहा की देखने में आ रहा है कि ऐसे लोगों को सरकार में मंत्रालय दे दिए जाते हैं, जिनका कोई विभाग से वास्ता नहीं होता। लोगों को इस अभियान के माध्यम से यह मांग करनी चाहिए कि एक्सपर्ट लोगों को ही संबंधित मंत्रालयों को जिम्मेदारी दी जाए ताकि देश का विकास हो सके।

शिक्षाविद् अंसार अली ने कहा की आज विधायकों और सांसदों पर आरोप लग रहे हैं। ऐसे लोगों को टिकट देने से राजनीतिक दलों को बचना चाहिए। जहां तक मेरा मानना है कि यह अभियान राजस्थान की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा और कुछ ऐसे नायक राज्य को मिलेंगे जो जनता के साथ खड़े दिखाई देंगे।

सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी, हरवंश लाल भूटानी ने कहा की राजस्थान पत्रिका की मुहिम अच्छी है। लोगों को इससे जुडऩा चाहिए और राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे जिताऊ प्रत्याशियों को छोड़ साफ छवि के लोगों को टिकट दें। टिकट वितरण करते समय सामाजिक प्रतिष्ठा का भी ध्यान रखता चाहिए। जिताऊ प्रत्याशी के पीछे अच्छे उम्मीदवार रह जाते हैं।

छात्र-छात्राओं ने कहा हम भी हैं 'चेंज मेकर'

स्वच्छ करे राजनीति अभियान के तहत रामगढ़ मोड़ स्थित डीएन क्लासेज में छात्र छात्राओं ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि राजनीति में युवाओं को मौका मिले। पढ़े लिखे लोग आगे आएं। रेखा जादौन, पुष्पा शर्मा, डॉली रामलानी, विनोद गुर्जर, अजय गुप्ता ने अपने विचार प्रकट किए। सभी ने राजस्थान पत्रिका के अभियान की तारीफ की और कहा कि इससे राजनीतिक दलों युवाओं और साफ छवि के लोगों को आगे लाने की मजूबरी होगी। संस्था निदेशक देवकीनंदन शर्मा ने पत्रिका को अभियान के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान से वे लोग आगे आएंगे, जिनका समाज में अच्छा खासा दखल है। साथ ही उन्हें भी इस अभियान से प्रेरणा और ऊर्जा मिलेगी जो समाज के लिए बदलाव लाने का प्रयास तो कर रहे हैं लेकिन उनके प्रयास सीमित हैं।