27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हल्के में नहीं ले सिरदर्द हो सकते हैं कई कारण

तनाव से रहें दूर, ज्यादा तकलीफ पर डॉक्टर्स की लें सलाह

2 min read
Google source verification
health news

जयपुर . बदलती जीवनशैली और गलत खानपान से किसी को भी सिरदर्द होना एक आम बात है। सिर दर्द के कई कारण होते हैं। हालांकि ज्यादातर सिरदर्द किसी गंभीर बीमारी की वजह से नहीं होते। आमतौर पर सिरदर्द नींद पूरी न होने, थकान, गलत दवाई लेने, चश्मे का नंबर बढऩे पर हो सकता है। लम्बे समय तक सिर में दर्द रहना ब्रेन के लिए भी घातक हो सकता है। ऐसे में सिर दर्द पर ध्यान नहीं दिया तो ये खतरनाक साबित हो सकता है।

तनाव से सिर दर्द

तनाव से होने वाला सिरदर्द सामान्य प्रकार का होता है। ये मांसपेशियों के सिकुडऩ के कारण होता है। ये सिरदर्द लंबे समय तक तनाव के रहने के कारण होता है। 90 प्रतिशत सिरदर्द इसी कारण होते हैं और आमतौर पर खुद ही ठीक हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त रोजाना होने वाला सिरदर्द भावनात्मक तनाव, थकान व शोरगुल से भी हो सकता है।

साइनस सिरदर्द

साइनस सिरदर्द तब होता है जब आपके साइनस में संक्रमण हो जाता है और उसमें जलन होने लगती है। साइनस में सिरदर्द तेज और कई बार लगातार होता रहता है। यह अधिकतर सुबह शुरू होता है। यह दर्द काफी तकलीफदय होता है।

माइग्रेन से सिरदर्द

माइग्रेन ऐसा सिरदर्द है जो अधिकतर आनुवंशिक होता है। यह सिरदर्द हर किसी में अलग.अलग होता है। माइग्रेन सिर के आधे हिस्से में और बहुत तेज होने वाला सिरदर्द है। इस सिर दर्द में कई बार जी मिचलानाए उल्टी होनाए रोशनी के प्रति संवेदनशीलताए दृष्टि.दोषए सुस्तीए बुखार और ठंड भी लगती है। माइग्रेन से कई बार धीरे.धीरे और कई बार तेज होने लगता है।

न लें कोई भी दवा

सिरदर्द से कोई भी पीडि़त हो सकता है। एसे में कभी भी बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी दवा का सेवन न करें।

ऐसें बरतें सावधानियां

अगर आप को इन सिर दर्दों से निजात पाना है तो तनाव कम करें, नींद पूरी लेने का प्रयास करें, लेकिन फिर भी सिरदर्द की समस्या लगातार बनी रहे तो डॉक्टर के पास जाने में बिल्कुल भी देर न करें, क्योंकि आपकी थोड़ी सी लापरवाही से समस्या बढ़ सकती है। 50 प्रतिशत लोग डॉक्टर के पास जाने की बजाय खुद ही अपने सिरदर्द का इलाज करने लगते हैं, लेकिन सिरदर्द के लिए उचित इलाज की जरूरत है। कई बार सिरदर्द की वजह आपका खानपान भी हो सकता है जिसपर आप कभी गौर नहीं करते।

सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पृथ्वी गिरी ने बताया की सामान्य सिरदर्द और साइनस दो मुख्य प्रकार है। दोनों के लक्षण अलग है। लेकिन हल्के में किसी को भी नहीं लिया जा सकता। बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी दवाई का सेवन न करें। साथ ही दवाई के आदि भी न हो। जरूरी है कि आप तनाव से दूर रहें और दिनचर्या और खान-पान में बदलाव कर इससे निजात पा सकते हैं।