29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल की महंगाई से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

कच्चे तेल के दामों में नरमी के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 8वें महीने स्थिर पड़े रहे। पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम 85 डॉलर के पार तक निकल गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 9 Feb 2023, 9:12 AM IST

पेट्रोल-डीजल की महंगाई से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

पेट्रोल-डीजल की महंगाई से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में नरमी के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 8वें महीने स्थिर पड़े रहे। पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम 85 डॉलर के पार तक निकल गए थे। हालांकि, तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। दूसरी तरफ, तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी जारी कर दिए हैं। आज जनता को राहत देते हुए गैस सिलेंडर के भाव में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में वृद्धि 6 जुलाई 2022 को हुई थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।

यह भी पढ़ें : सरकार को आया चैन, गेहूं की कीमतें 10 फीसदी तक घटी

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।


यह भी पढ़ें : जयपुर एयरपोर्ट पर बढ़ा यात्रीभार, सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग