30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात के बाद सीकर के नीमकाथाना में डाका, कार से आए नकाबपोश फायरिंग करते हुए भागे

आज सवेरे इसकी सूचना जब बाजार और आसपास में रहने वाले अन्य लोगों एवं व्यापारियों को मिली तो वे पुलिस के खिलाफ नारे बाजी करते हुए बीच सड़क प्रदर्शन पर बैठ गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 21 Dec 2022, 1:44 PM IST

siker_photo_2022-12-21_09-32-01.jpg

जयपुर
सीकर के नीमकाथानों में बड़ी घटना सामने आई है। बदमाशों ने लाखों रुपयों का कॉपर चुरा लियाए विरोध की स्थिति में हवाई फायर किए और उसके बाद वहां से फरार हो गए। देर रात करीब ढाई बजे की यह घटना है। घटना सीसीटीवी में कैद है। उधर पुलिस का विरोध शुरु होता जा रहा हैं। लोगों का कहना है कि गश्त बंदोबस्त सही नहीं होने के कारण रात के समय घटनाएं बढ़ रही है।

देर रात पुलिस बल मौके पर पहुंचा था और देर रात ही जांच पड़ताल भी शुरु की गई हैए लेकिन अभी तक पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार सुभाष मंडी रोड पर यह वारदात हुई। मनोज इलेक्ट्रोनिक कंपनी में देर रात बदमाश पहुंचे। दुकान के बाहर आकर कार रुकी और उसके बाद उसमें से पांच नकाबपोश बदमाश उतरे। वे उतरने के साथ ही अपने अपने काम पर लग गए।

पहले तो नकब के जरिए दुकान के लॉक तोड़े और उसके बाद उसमें से अलग अलग बैंग में रखा करीब ढाई से तीन लाख रुपयों का कॉपर कार में रखकर वे लोग फरार हो गए। इस बीच जाग होने लगी तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी और फायरिंग करते हुए निकल गए। लोगों ने पीछा करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। देर रात ही पुलिस को सूचना भी दी गई लेकिन पुलिस बदमाशों को पकडने मं नाकाम ही रही।

आज सवेरे इसकी सूचना जब बाजार और आसपास में रहने वाले अन्य लोगों एवं व्यापारियों को मिली तो वे पुलिस के खिलाफ नारे बाजी करते हुए बीच सड़क प्रदर्शन पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी गई।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग