जयपुर
सोशल मीडिया पर कुछ घंटों में एक वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है ओर वह वीडियो है पंद्रह साल की मूमल का। सात बहन भाईयों में से एक मूमल, किसान की बेटी है और मां गृहणी है। दो साल से गांव के ही एक क्रिकेट कोच मूमल को तैयार कर रहे हैं। गांव की बेटी मूमल स्पेशल दम खम दखती है क्रिकेट में, इंडियन क्रिकेट टीम की सनसनी सूर्य कुमार यादव की तरह 360 डिग्री छक्के मारती है। सोशल मीडिया पर मूमल का खुद का एकाउंट भी है और उसी पर डाला गया वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों के कमेंट्स आ रहे है कि बच्ची को एक दिन टीम इंडिया में खेलते हुए देखना है।