3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tomato Price: टमाटर का रंग होगा फीका, इसी माह गिरेंगे दाम…बेंगलूरु और नासिक से नए टमाटर की बढ़ेगी आवक

आसमान छू रहे दामों के कारण पिछले एक महीने से टमाटर थाली से गायब है। लेकिन, अब जल्द ही लोगों को टमाटर की महंगाई से राहत मिलने वाली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 18 Jul 2023, 11:57 AM IST

Tomato Price: टमाटर रंग होगा फीका, इसी माह गिरेंगे दाम...बेंगलूरु और नासिक से नए टमाटर की बढ़ेगी आवक

Tomato Price: टमाटर रंग होगा फीका, इसी माह गिरेंगे दाम...बेंगलूरु और नासिक से नए टमाटर की बढ़ेगी आवक

आसमान छू रहे दामों के कारण पिछले एक महीने से टमाटर थाली से गायब है। लेकिन, अब जल्द ही लोगों को टमाटर की महंगाई से राहत मिलने वाली है। आने वाले दिनों में टमाटर की आवक बढ़ने के कारण लोगों को इस महीने के आखिर तक टमाटर की महंगाई से राहत मिलना शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार की एजेंसियों ने भी रियायती खुदरा भाव पर टमाटर बेचना शुरू किया है। इससे भी कीमतों में गिरावट को बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें: खाद्य तेल के सस्ते आयात पर अंकुश लगाए सरकार...देश का तिलहन उत्पादन संकट में

बेंगलूरु की आवक से थमेगी टमाटर की महंगाई

जयपुर फल व सब्जी थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष राहुल तंवर का कहना है कि इस समय हिमाचल और कर्नाटक से टमाटर की आवक हो रही है। आने वाले दिनों में खासकर बेंगलूरु से टमाटर की आवक जोर पकड़ने लगेगी। अभी मंडी में 10 से 15 गाड़ी टमाटर की आवक हो रही है। इस महीने के आखिर से आवक बढ़कर 20 से 25 गाड़ी हो सकती है। इसके बाद टमाटर के दाम गिरने लगेंगे। आवक बढ़ने से अगले 10 से 15 दिनों के दौरान टमाटर के थोक भाव घटकर 50 से 60 रुपए किलो रह सकते हैं। अभी इस टमाटर के थोक भाव 90 से 100 रुपए किलो है।

यह भी पढ़ें: चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 6 दिन में 4800 रुपए चढ़ी... फिर पार किया 77 हजार का आंकड़ा

नासिक से टमाटर की आवक शुरू

तंवर का कहना है कि महाराष्ट्र के नासिक से टमाटर की आवक शुरू हो गई है। इस माह के आखिर से आवक जोर पकड़ने लगेगी। ऐसे में अगले महीने टमाटर के भाव घटेंगे। बीते पांच दिनों में टमाटर के थोक भाव 5 रुपए किलो से ज्यादा घट चुके हैं।