16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में विरोध-प्रदर्शन : इन जगहों पर कराए बाजार बंद, अलर्ट मोड पर आया पुलिस-प्रशासन

बाजार को पूरी तरह से बंद करा दिया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। जौहरी बाजार में शुक्रवार को नगर निगम हेरिटेज की कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने बाजार को पूरी तरह से बंद करवा दिया और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान व्यापारी बड़ी चौपड़ की ओर भी गए, जहां अन्य बाजारों को भी बंद कराया गया।

सीलिंग के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

नगर निगम हेरिटेज की टीम ने बाजार में स्थित छह कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया, जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। जानकारी के मुताबिक कुल 19 कॉम्प्लेक्स को अवैध करार दिया गया है, जिनका मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से उनका व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

व्यापारियों और प्रशासन के बीच बढ़ी तनातनी

व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन से तुरंत कार्रवाई रोकने की मांग की है। दूसरी ओर, नगर निगम हेरिटेज के अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

व्यापारियों और प्रशासन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि व्यापारियों की ओर से नारेबाजी जारी है और वे कार्रवाई रोकने की मांग पर अड़े हुए हैं। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।