10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CAMPAIGN: बढ़े ट्रैफिक सेंस, खाली हों फुटपाथ, तभी जाम से मिले निजात

चौमूं की जनता का दर्द, सुगम हो यातायात, मुख्य बाजारों व परकोटे में बेलगाम यातायात
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Satyendra Porwal

•

Updated: 29 Sep 2017, 10:51 PM IST

 traffic problems in chomu

चौमूं (जयपुर)। यह समस्या नई नहीं है, तो ज्यादा पुरानी भी नहीं। जैसे-जैसे मुख्य मार्गों पर मनचाहे तरीके से थड़ी, दुकान, मॉल, कॉम्प्लेक्स बनते गए, वैसे-वैसे बेतरतीब वाहन पार्किंग और अतिक्रमण भी बढ़ते गए। प्रशासन नेे समय पर रोका नहीं, तो लोगों ने इसे आदत बना ली। इससे यहां यातायात व्यवस्था भी बिगड़ती चली गई। और अब ये इतनी बिगड़ चुकी है कि स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले लोग भी परेशान हैं। ऐसे में सख्त नियम और कायदों के साथ नियमित कार्रवाई जरूरी हो गई है। इसमें पुलिस के साथ जनप्रतिनिधि और प्रशासन को गंभीर होना होगा। चौमूं में 'सुगम हो यातायात अभियान' के तहत जब जिम्मेदारों से बात की, तो ऐसा ही कुछ सामने आया। खासकर पुलिस और प्रशासन ने सुझाव देते हुए इन्हें सक्ष्ती से अमल में लाने के लिए जनप्रतिनिधियों का साथ भी मांगा।
यह भी देखे:चौक-चौराहों पर चौमूं की चाल-बेहाल, रोजाना थम जाता है जनजीवन

दिनभर वाहनों का जमावड़ा
जाम की समस्या अक्सर थाना मोड़ से शुरू होती है। यही वह पॉइंट है, जहां से वाहनों का रेंगना शुरू हो जाता है। पास ही तहसील कार्यालय परिसर है, जिसके बाहर सुबह 09 बजे से ही वाहनों की पार्किंग शुरू हो जाती है। पूरे मार्ग पर दिनभर वाहनों का अतिक्रमण रहता है। इसलिए सबसे पहले अंदर की जगह को खाली रखना है। इसके लिए अधिवक्ता अब तहसील कार्यालय परिसर में पीछे की ओर से अपने दोपहिया वाहनों को अंदर पार्क करेंगे। उनके अलावा और कोई वाहन पार्क नहीं करेगा। इसकी पहचान के लिए लोगों भी बनाया जाएगा। चौपहिया वाहन पीएचईडी कार्यालय की दीवार के सहारे एक लाइन में ही पार्क किए जाएंगे। इसके अलावा लोगों के वाहन बाहर तहसील कार्यालय की दीवार के सहारे पार्क होंगे। इसका सख्ती से पालन होगा। इसके लिए डीटीओ कार्यालय को भी बता दिया गया है कि जो भी वाहन दूसरी लाइन में दिखे, उसका तुरंत चालान किया जाए। कुछ औपचारिकताएं पूरी करके यह व्यवस्था जल्द शुरू करवाई जाएगी।
प्रियव्रत सिंह चारण, उपखंड अधिकारी
यह भी देखे:70 साल में पहली बार नहीं हुई रामलीला,विराटनगर में आदर्श मंचन की कड़ी टूटी

मॉल और कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़े हों गार्ड
पुलिस-प्रशासन कितने भी प्रयास कर ले, लेकिन इस समस्या का स्थाई समाधान तभी संभव है, जब लोग खुद ट्रैफिक नियमों का पालन करें। ट्रैफिक सेंस रखें। एक लाख की आबादी वाले क्षेत्र में मात्र दो या तीन यातायात पुलिसकर्मी। बिना पार्किंग स्पेस के खड़े मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और होटल। टूटा-फूटा फुटपाथ वो भी अतिक्रमण से भरा हुआ। ऐसे में यातायात कैसे सुगम रह सकता है। थाना मोड़ चौराहे के चारों मार्गों पर बीच सड़क तक वाहनों की पार्किंग। उससे आगे थड़ी और ठेले वाले। उससे भी आगे जीप, टैम्पो, बस जैसे यात्री वाहन। ऐसे में मुख्य मार्ग जाम हो ही जाता है। इसलिए सबसे पहले यहां चार हैड कांस्टेबल सहित 10 यातायात पुलिसकर्मी लगाए जाएं। मुख्य सड़क मार्गों पर बने मॉल और कॉम्पलेक्स के बाहर निजी गार्ड खड़े किए जाएं, ताकी वे दुकानों पर आने वाले वाहनों को व्यवस्थित करें। हॉकर्स, थड़ी और ठेले वालों को लाइन में रखा जाए। स्कूल और कोचिंग संस्थानों को बड़ी बसों की जगह मिनी बस रखने के लिए पाबंद किया जाए। रावण गेट, थाना मोड़, मोरीजा रोड, परकोटे तक में यातायात कर्मी की व्यवस्था हो। इस सब के लिए पुलिस का जाप्ता हर समय उपलब्ध है।
दिनेश शर्मा, एसीपी, चौमूं
यह भी देखे:खुशखबरी: सामोद वीर हनुमान के 08 मिनट में पार होगी 800 सीढिय़ों की ऊंचाई,06 करोड़...

थाना मोड़ और मोरीजा रोड पर टै्रफिक लाइट जरूरी
मुख्य मार्गों पर छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन को देखते हुए यहां चौराहों पर टै्रफिक लाइट लगाना जरूरी हो गया है। इसमें भी थाना मोड़ और बस स्टैंड-मोरीजा रोड के चौराहे पर तो जल्द से जल्द लाइट लगाई जाएं। इससे काफी हद तक यातायात व्यस्थित होगा। जयपुर के नजदीक होने से यहां यात्री वाहनों की संख्या काफी है। स्कूल, कोचिंग संस्थान की बसें और अन्य बड़े वाहनों की भी आवाजाही कम नहीं है। ऐसे में इन्हें नियंत्रित करने के लिए रोड लाइट आवश्यक हो गई हैं। इतना ही नहीं यातायात के लोड को देखते हुए स्टाफ काफी कम है। चौमूं शहरी क्षेत्र के लिए फिलहाल चार यातायात पुलियकर्मी नियुक्त हैं। इनमें एक मेडिकल पर है और तीन में से भी दो ही आते हैं। जबकि यहां यातायात की दृष्टि से कम से कम दस पुलिसकर्मी लगाए जाने चाहिए। पहले 10 होमगार्ड आते थे, अब वो भी हटा दिए। ऐसे में यातायात को संभलना मुश्किल हो रहा है। गजट नोटिफिकेशन जारी कर नो पार्किंग जोन निर्धारित होने चाहिए। तब कहीं जाकर जाम से निजात मिल सकती है।
श्रीकृष्ण, हैड कांस्टेबल, यातायात पुलिस, चौमूं
यह भी देखे:सेहत सुधारो सरकार ...चौमूं विधायक के पैतृक गांव की ही सेहत नहीं दुरुस्त

ये रहे कॉमन सुझाव
-यातायात पुलिसकर्मी बढ़ाए जाएं
-मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाई जाएं
-मॉल, कॉम्प्लेक्स और बड़े होटलों के बाहर गार्ड हों
-फुटपाथों को खाली करवाया जाए
-थड़ी-ठेले वाले और हॉकरों को लाइन में रखा जाए
- कलक्ट्रेट की ओर से नो पार्किंग जोन निर्धारित हों
-शहर में किसी एक स्थान पर स्थाई पार्किंग स्थल बनाया जाए