11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 RAS और 23 IAS के तबादले, 14 नए अफसरों को मिली पोस्टिंग; देखें लिस्ट

Rajasthan IAS-RAS Transfer List: राजस्थान में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों से पहले सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। देर रात जारी तबादला सूची में 53 RAS और 40 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
2 min read
Google source verification
Rajasthan IAS RAS Transfer

राजस्थान में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। फोटो: पत्रिका

जयपुर। राजस्थान में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों से पहले सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। देर रात जारी तबादला सूची में 53 RAS और 40 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। चुनावी तैयारियों के बीच हुए इस बदलाव को प्रशासनिक स्तर पर अहम माना जा रहा है। सात दिन पहले भी राजस्थान में 183 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के मद्देनजर सरकार ने सभी अधिकारियों को बिना किसी अवकाश या रिलीवर का इंतजार किए तत्काल प्रभाव से नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने देर रात आदेश जारी कर 53 RAS अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इस तबादला सूची में राजस्थान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के सचिव और पाठ्य पुस्तक मण्डल के सचिव सहित कई जिलों के एडीएम और उपखंड अधिकारी बदले गए हैं। वहीं, आशु चौधरी, रंजीता गौतम, सुरेश कुमार राव को आगामी आदेशों तक एपीओ किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार आरएएस कालूराम को राजस्थान विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया गया है। कैलाश चंद्र शर्मा को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर का सचिव, वीरेंद्र सिंह यादव को अतिरिक्त निदेशक (अनुसूचित जाति उपयोजना मॉनिटरिंग), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, डॉ. प्रीति सिंह पंवार को उप निदेशक, अल्पसंख्यक मामलात विभाग, महावीर सिंह-2 को राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल का सचिव, डॉ. राकेश कुमार मीणा को अतिरिक्त निदेशक (छात्रवृत्ति एवं छात्रावास), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अशोक कुमार को राजस्थान आवासन मंडल में उप सचिव, मुकेश चौधरी-1 को एच.सी.एम. रीपा, जयपुर में उप निदेशक, पंकज कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग जोधपुर में प्रोटोकॉल अधिकारी, रामकिशोर मीणा-2 को सामान्य प्रशासन विभाग, जयपुर में प्रोटोकॉल अधिकारी, रेखा यादव को बांदीकुई (दौसा) में सहायक कलेक्टर, संजीव कुमार खेदड़ को दौसा में सहायक कलेक्टर (मुख्यालय), मनस्वी नरेश को निवाई (टोंक) में सहायक कलेक्टर, राजेश जोशी को एडीएम कोटा, अनिल कुमार-2 को एडीएम सीकर, जगदीश प्रसाद गौड़ को एडीएम करौली, योगेश कुमार डागुर को एडीएम अलवर, अश्विन के. पंवार को एडीएम (सतर्कता) श्रीगंगानगर, लाखन सिंह गुर्जर को एडीएम कुचामन सिटी और देवेंद्र सिंह परमार को एडीएम डीग लगाया गया है।

यहां देखें 53 RAS अधिकारियों की तबादला लिस्ट

राज्य सरकार ने देर रात 40 आईएएस अफसरों की तबादला और पोस्टिंग लिस्ट भी जारी की। देर रात दो लिस्ट जारी कर 20 आईएएस के तबादले किए गए हैं। वहीं, 13 नए ट्रेनी अधिकारियों और 7 एपीओ चल रहे अधिकारियों को भी पोस्टिंग दी है।

आईएएस अफसरों की तबादला लिस्ट

इन नए 14 अफसरों को मिली पोस्टिंग

अदितिः विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, अलवर।
सृष्टि डबासः विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, कोटा।
ऐश्वर्यम प्रजापतः विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, खैरथल।
मेधा आनंदः विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, भीलवाड़ा।
स्वातिः विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, बीकानेर।
राजपूत नेहाः विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, अजमेर।
मोहन लालः विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, जोधपुर।
स्वींद्र मेघवालः विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, चितौड़गढ़।
चौधरी बिरजूः विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, पाली।
अदिति यादवः विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, उदयपुर।
मृणाल कुमारः विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, जयपुर।
आराधना चौहानः विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, गंगानगर।
रोहित वर्माः विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, जैसलमेर।
भानुशर्माः विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, भरतपुर।

नए आईएएस अफसरों की लिस्ट