11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक कांड करने वाली दाे युवतियां अरेस्ट, नजारा देख पुलिस भी रह गर्इ दंग

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 5 Jul 2018, 12:02 PM IST

arrest

गांजा तस्कर ढक्कन को हुई 4 साल की सजा

जयपुर। सिंधी कैम्प थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए विवाह स्थलों से बैग चुराने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के पास से चुराए गए रुपए, आभूषण और कागजात बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भरतपुर की रणजीतनगर कच्ची बस्ती हाल मानसरोवर वीटी रोड कच्ची बस्ती निवासी नैना कंजर (19) और बूंदी में लाखेरी झोपड़पट्टी निवासी गंगा भाट (22) है।

एक जुलाई को पारीक कॉलेज में पारीक समाज का सामूहिक सम्मेलन था। उसके मंडप से रुपयों और कागजात से भरा बैग चोरी हो गया। कैमरे में कैद हुए कुछ फुटेज में आरोपियों की शक्ल जैसी महिला सिंधी कैंप बस स्टेंड के सामने घूमते दिखाई दी।

तलाशी में मिले बैग-आभूषण
पूछताछ में उसने वारदात करना कबूल कर लिया। महिला के बताए ठिकाने पर दबिश दी तो रुपयों से भरा बैग और कुछ आभूषण भी मिले। पूछताछ में उसने रोड नंबर 14 के आसपास विवाह स्थलों से चोरी करना बताया। फिलहाल सामान जब्त कर पूछताछ की जा रही है।