7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
छबड़ा में उत्पात, आगजनी के बाद तनाव, पूरे कस्बे में कर्फ्यू लगाने की घोषणा, देखें वीडियो
Play video

छबड़ा में उत्पात, आगजनी के बाद तनाव, पूरे कस्बे में कर्फ्यू लगाने की घोषणा, देखें वीडियो

. छबड़ा में धरनावदा चौराहे पर गत शनिवार को चाकूबाजी की घटना के बाद रविवार को विवाद बढऩे से कस्बे में हिंसा लपटें उठती रहीं।

Google source verification

बारां/छबड़ा. छबड़ा में धरनावदा चौराहे पर गत शनिवार को चाकूबाजी की घटना के बाद रविवार को विवाद बढऩे से कस्बे में हिंसा लपटें उठती रहीं। दो पक्षों के लोगों ने ऐसा तांडव मचाया कि कस्बे की शांति भंग हो गई। पुलिस की कमजोरी से उपद्रवी भारी पड़े। दोनों पक्षों ने अपने-अपने इलाकों में मोर्चाबंदी कर करीब एक दर्जन बड़ी दुकानें व शोरूम के अलावा लगभग तीन दर्जन गुमटियों को भी आग के हवाले कर दिया। एक दर्जन वाहन फूंक दिए। पुलिस को आंसू गैस छोडऩी पड़ी। इसके बाद कफ्र्यू लगा दिया गया। शाम को यहां स्पेशल टॉस्क फोर्स तैनात की गई। बारां जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

छबड़ा में हालात बेकाबू, दो समुदायों में संघर्ष, उत्पाती मचाते रहे तांडव, कई दुकानें व वाहन फूंके

छबड़ा में सुबह से शाम तक उत्पाती मचाते रहे तांडव, कई दुकानें व वाहन फूंके, देखें लाइव तस्वीरें