दादा से पूछा, इतने लोग क्यों आए
अमित जयपुर में एनबीसी कंपनी में कार्यरत था। उसके एक बेटा और बेटी हैं। जैसे ही उसका शव उसके घर पहुंचा तो बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इस दौरान उसका 4 वर्षीय बेटा नोमित अपने गमगीन दादा कैलाश नारायण पारीक से बार-बार पूछ रहा था कि आज इतने लोग क्यों आए हैं। मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम थी। अमित की पत्नी, मां और पिताजी का रो-रो कर बुरा हाल था। पत्नी तो बार-बार बेहोश हो रही थी।