जयपुर। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना (Udai Lal Anjana) ने कांग्रेस में इस्तीफों की अटकलों के बीच कहा, इस्तीफा देना समस्या का हल नहीं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव (Vaibhav Gehlot) यदि जालोर से चुनाव से लड़ते तो नतीजे कुछ और होते। उदयलाल आंजना ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि हार पर मिलजुल कर आत्ममंथन करेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने ने कहा कि हार पर हर स्तर पर मंथन किया जा रहा है कि दिन रात मेहनत की फिर भी इतना ग्राफ नीचे कैसे गिरा।