राजस्थान में धार्मिक उन्माद की यह पहली घटना नहीं:
राजस्थान में धार्मिक उन्माद की यह पहली घटना नहीं है। उदयपुर से पहले बांसवाड़ा, करौली, जोधपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद भी इसका दंश झेल चुके हैं। राज्यभर में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। अब वोट तंत्र इतना हावी है कि पुलिस अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करने से भी बचती दिखती है। पुलिस का खौफ लगभग खत्म होता सा नजर आ रहा है। दरअसल वारदात के बाद दोषियों को पकड़ा जरूर जाता है लेकिन उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती। पुलिस भी गिरफ्तारी के बाद प्रकरण को इतिश्री देकर दूर हट जाती है। किसी भी जिले में ऐसी वारदात फिर न हो, इसे सुनिश्चित करने के ठोस कदम नहीं उठाए जाते।