हाइवे पर वाहनों पर फेंके पत्थर, पुलिस ने भगाया-
इलाके में बिना पहचान-पत्र के रह रहे लोगों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मंगलवार शाम लोग आक्रोशित हो गए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े वाहनों पर पत्थर मारकर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ भी की, जिस पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां भांजकर उन्हें खदेड़ दिया। मामले को लेकर पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दी गई है। मौके पर मौजूद उपखण्ड अधिकारी उम्मेद सिंह ने पथराव करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।