10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीत के लिए हर मुमकिन कोशिश में प्रत्याशी, वोटरों को लुभाने की जुगत में फिल्म दिखा रहे तो घुमाने भी ले जा रहे…

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 28 Aug 2018, 4:55 PM IST

unique preparation to win student union election 2018 in Jaipur

unique preparation to win student union election 2018 in Jaipur

जयपुर। महाविद्यालय में प्रत्याशियों ने छात्राओं को लुभाने के लिए अब धनबल और प्रभुत्व का खेल शुरू कर दिया है। मंगलवार को यूनिवर्सिटी में चर्चा रही कि छात्र संगठनों के प्रत्याशी गाड़ी भर-भर के छात्राओं को फिल्म दिखाने मल्टीप्लेक्स ले गए, तो कुछ छात्राओं को रिजोर्ट भी ले जाया गया।


बताया जा रहा है कि एनएसयूआई और एबीवीपी के छात्रसंघ प्रत्याशियों की ओर से छात्राओं को फिल्म और रिजोर्ट ले जाया गया। दरअसल, महारानी कॉलेज में 6 हजार से ज्यादा वोटर्स हैं और अमूमन महारानी कॉलेज के वोट्स एक मुश्त पड़ते नजर आते हैं। यही वजह रहती है कि प्रत्याशियों का फोकस महारानी कॉलेज और यहां के वोटर्स की तरफ ज्यादा देखने को मिलता है। ऐसे में यहां वोटर्स को लुभाने के लिए प्रत्याशी तरह-तरह के पैतरे अपनाते रहते हैं।


नामांकन भरने के बाद से छात्रनेता कभी रक्षाबंधन मनाने तो कभी छात्राओं को टीशर्ट बांटने के नाते महाविद्यालय में आते रहे हैं। और अब छात्राओं को फिल्म दिद 45 फीसदी के पार पहुंचा था। ऐसे में इस बार वोटिंग परसेंटेज को बढ़ाने के लिए भी छात्रनेता यहां वोटिंग बढ़ाने के लिए भी छात्राओं से अपील करने पहुंच रहे हैं। कॉलेज परिसर में छात्राओं से वोट की अपील करने के लिए भी छात्रसंगठनों का पूरा पैनल यहां पहुंचता दिखा।

वहीं महाविद्यालय से जुड़ी पूर्व छात्रनेता और अपेक्स के लिए पूर्व में चुनावी मैदान में उतर चुके छात्रप्रतिनिधि भी अपने अनुभव और साख से छात्राओं से वोट की अपील करते दिखे। उधर, निर्दलीय उम्मीदवार भी इस होड़ में पीछे नहीं रहे। महाविद्यालय परिसर में कभी एबीवीपी तो कभी एनएसयूआई के जयकारे लगते दिखे, तो निर्दलीय उम्मीदवार महेश सामोता और विनोद जाखड़ का भी यहां वर्चस्व देखने को मिला। जो विश्वविद्यालय के साथ-साथ संघटक कॉलेजों खासकर महारानी कॉलेज पर फोकस किए हुए हैं।खाने ले जाने का कार्ड खेला गया है। महारानी कॉलेज के बाहर आज सुबह करीब चार लग्जरी बसें खड़ी रहीं, जिसमें छात्राओं को मल्टीप्लेक्स और रिजोर्ट तक ले जाने की व्यवस्था की गई। हालांकि महारानी कॉलेज प्रशासन ने दोपहर दो बजे तक छात्राओं को कॉलेज परिसर से बाहर जाना वर्जित कर रखा है, लेकिन छात्रनेताओं ने कॉलेज टाइमिंग से पहले ही छात्राओं को मुख्यद्वार से बसों में बैठा लिया।


महाविद्यालय में भले ही वोटर्स ज्यादा हो लेकिन दूसरे संघटक कॉलेजों की तुलना में यहां वोटिंग परसेंटेज कम रहता है। हालांकि पिछले साल एक लम्बे अरसे बाद 45 फीसदी के पार पहुंचा था। ऐसे में इस बार वोटिंग परसेंटेज को बढ़ाने के लिए भी छात्रनेता यहां वोटिंग बढ़ाने के लिए भी छात्राओं से अपील करने पहुंच रहे हैं। कॉलेज परिसर में छात्राओं से वोट की अपील करने के लिए भी छात्रसंगठनों का पूरा पैनल यहां पहुंचता दिखा।

वहीं महाविद्यालय से जुड़ी पूर्व छात्रनेता और अपेक्स के लिए पूर्व में चुनावी मैदान में उतर चुके छात्रप्रतिनिधि भी अपने अनुभव और साख से छात्राओं से वोट की अपील करते दिखे। उधर, निर्दलीय उम्मीदवार भी इस होड़ में पीछे नहीं रहे। महाविद्यालय परिसर में कभी एबीवीपी तो कभी एनएसयूआई के जयकारे लगते दिखे, तो निर्दलीय उम्मीदवार महेश सामोता और विनोद जाखड़ का भी यहां वर्चस्व देखने को मिला। जो विश्वविद्यालय के साथ-साथ संघटक कॉलेजों खासकर महारानी कॉलेज पर फोकस किए हुए हैं।