29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वसुंधरा सरकार ने आख़िरकार बीजेपी के इस दिग्गज को दे दी बड़ी ज़िम्मेदारी, बनाया अध्यक्ष

वसुंधरा सरकार ने आख़िरकार बीजेपी के इस दिग्गज को दे दी बड़ी ज़िम्मेदारी, बनाया अध्यक्ष

less than 1 minute read
Google source verification
bjp

जयपुर।

राजस्थान सरकार ने एक अधिसूचना जारी करते हुए पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई को राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया है। राज्य सरकार द्वारा आज यहां जारी किए गए आदेशानुसनार विश्नाई का मनोनयन उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से लागू होगा।

गौरतलब है कि जसवंत सिंह विश्नोई का नाम राजस्थान बीजेपी के दिग्गज नेताओं में लिया जाता रहा है। वे जोधपुर क्षेत्र से दो बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं। विश्नोई दो बार लोकसभा चुनाव भी हार चुके हैं। पहली बार 1999 में अशोक गहलोत से तो दूसरी बार 2009 में चंद्रेश कुमारी से उन्हें चुनाव में शिकस्त मिली थी।

विश्नोई तत्कालीन भैरों सिंह शेखावत सरकार के दौरान मंत्री भी रहे। उन्होंने 1993 में लूणी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरते हुए से अपने प्रतिद्वंदी रामसिंह बिश्नोई शिकस्त दी।

जोधपुर ज़िले के गुडा विशनोईयान में जन्में जसवंत सिंह विश्नोई की शिक्षा जोधपुर के ही जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय से हुई है। अगस्त 2014 से ही वे केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड के चेयरमेन बने हुए हैं।