
जयपुर।
सांगानेर से भाजपा विधायक और दीनदयाल वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने एक बार फिर बगावती तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा में कई नेताओं का अपमान पहले भी हो चुका है और अब भी हो रहा है। प्रदेश संगठन में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रहे सस्पेंस के सवाल पर बोलते हुए तिवाड़ी ने कहा कि पूर्व में भी कई नेताओं का अपमान हो चुका है, अब गजेन्द्र सिंह शेखावत का अपमान हो रहा है।
पार्टी से कोई लेना देना नहीं
तिवाड़ी ने कहा, भाजपा से मेरा अब कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी ने नोटिस तो दे ही रखा है, आगे जो कार्रवाई करनी है कर ले। मैं बस तकनीकी रूप से भाजपा का विधायक रह गया हूँ।
दो बंगलों पर सीएम काबिज़, एक को तुरंत करें खाली
बीजेपी विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री दो सरकारी बंगलों का उपयोग कर रही हैं, उन्हें नैतिकता के आधार पर एक बंगला खाली करना चाहिए। उन्हें यह बंगला पूर्व मुख्यमंत्री के आधार पर आवंटित किया गया था।
पूर्व सीएम खाली करें बंगले
तिवाड़ी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को नैतिकता के आधार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना करनी चाहिए और सरकारी बंगले को तुरंत खाली करने चाहिए।
तिवाड़ी ने बुधवार को अपने निवास पर पत्रकारों से कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार का जो कानून सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया है, राजस्थान में उसी की नकल करते हुए मंत्री वेतन विधेयक 2017 लाया गया था।
इसके तहत पूर्व मुख्यमंत्रियों के लिए सरकारी बंगले सहित अन्य सुविधाओं का आजीवन प्रबंध किया गया। पूर्व मुख्यमंत्रियों को दी जा रही सुविधाओं से सरकारी खजाने पर हर माह डेढ़-दो करोड़ का भार पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने बंगला खाली नहीं किया तो दीनदयाल वाहिनी आंदोलन करेगी।
Published on:
10 May 2018 01:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
