11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान: अब Vasundhara Raje और Dushyant Singh भी Coronavirus के ‘दायरे’ में !

Vasundhara Raje Dushyant Singh Coronavirus News Update Rajasthan
2 min read
Google source verification
Vasundhara Raje Dushyant Singh Coronavirus News Update Rajasthan

जयपुर।

कोरोना वायरस संक्रमण अब आम से ख़ास लोगों तक को अपनी चपेट में ले रहा है। अब इस संक्रमण के 'जाल' में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह भी फंसते नज़र आ रहे हैं। दरअसल, वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह के भी उस पार्टी में मौजूद होने की बात सामने आई है जिसमें बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर की परफॉर्मेंस हुई थी। गौरतलब है कि सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्हें लखनऊ में आइसोलेशन में रखा गया है।

राजे-दुष्यंत आइसोलेशन पर

जानकारी के अनुसार कनिका कपूर को कोरोना पॉज़िटिव होने की खबर मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे संसद दुष्यंत सिंह ने खुद को अपने निवास पर ही आइसोलेट कर लिया है। ऐसे में उनका किसी से भी मिलने पर पूरी तरह से रोक लग गई है। वहीं जानकारी ये भी सामने आई है कि दुष्यंत सिंह की करना जाँच हुई है जिसमें रिपोर्ट नेगेटिव आई है।


पार्टी में शामिल हुए थे राजे-दुष्यंत

बताया जा रहा है कि कनिका 15 मार्च को लंदन से लौटी थीं। इतना ही नहीं लंदन से लौटने के बाद कनिका ने रविवार को लखनऊ में ही एक पार्टी दी थी। इस पार्टी में वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह सहित कई बड़े अफसर-नेता और कई नामचीन शख्सियतें भी शामिल हुई थीं।


गुज़रना होगा 'कोरोना ' टेस्ट से

जानकारी के अनुसार कनिका कपूर के कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद अब उनकी लखनऊ में हुई पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। ऐसे में वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह को भी इसी तरह की जांचों से गुज़रना होगा। फिलहाल दोनों मां-बेटे ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।


वहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह के रविवार की इस पार्टी के बाद संसद सत्र में शामिल होने से अब जांच का दायरा और बढ़ने की भी पूरी सम्भावना है। उन तमाम लोगों की जांचे भी संभावित हैं जो रविवार से लेकर आज तक दुष्यंत सिंह के संपर्क में आये थे।


वहीं कनिका के कोरोना पॉजिटिव खबर सामने आने के बाद लखनऊ के जिस अपार्टमेंट में उन्होंने पार्टी दी थी, वहां के सभी निवासी बिल्डिंग छोड़ कर दूसरी जगहों पर जा रहे हैं। उनका परिवार भी उसी बिल्डिंग में रहता है और अब उनके पूरा परिवार को क्वारंटाइन में रखा जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग