8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
VIDEO : वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वसुंधरा राजे ने शेयर किया यादगार लम्हों का वीडियो, जानें क्या है ख़ास?
Play video

VIDEO : वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वसुंधरा राजे ने शेयर किया यादगार लम्हों का वीडियो, जानें क्या है ख़ास?

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary : वाजपेयी पुण्यतिथि पर वसुंधरा राजे ने शेयर किया यादगार लम्हों का वीडियो, जानें क्या है ख़ास?
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 16 Aug 2023, 11:59 AM IST

जयपुर।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया जा रहा है। देश भर में विभिन आयोजनों के ज़रिये उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है। राजस्थान के भाजपा नेताओं ने भी आज ट्वीट प्रतिक्रियाओं के ज़रिये पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी को याद किया है।

 

इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी स्व. वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी है। साथ ही उन्होंने अपनी ट्वीट प्रतिक्रिया के साथ एक वीडियो भी साझा किया है। करीब 54 सेकण्ड के इस वीडियो में वाजपेयी के साथ राजे और उनकी मां विजयाराजे सिंधिया के यादगार लम्हों को साझा किया गया है।

 

राजे ने अपने ट्वीट में स्व. वाजपेयी को अपना प्रेरणापुंज बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘एक युगपुरुष के रूप में उनकी जीवनी, आदर्श एवं सिद्धांत सदैव हमारा मार्गदर्शन करेगी और राष्ट्रप्रेमियों को युगों-युगों तक सर्वजन हिताय का पाठ पढ़ाती रहेगी।’

 

‘जीवन में बहुत कुछ सीखने को मिला’

राजे ने आगे लिखा, ‘देश के प्रति अपनी गर्वित कार्यशैली के चलते करोड़ों हिंदुस्तानियों के दिलों पर राज करने वाले अटल जी से व्यक्तिगत व राजनीतिक जीवन में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। आज भले ही वे देहरूप में हमारे बीच विद्यमान नहीं हैं, लेकिन उनके उच्च विचार एवं सिद्धांत सदैव अमर रहेंगे।’

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़