1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सब्जियों के बढ़े दाम से लोग परेशान, अभी नहीं मिलेगी राहत!

कुछ दिन सब्जियों में कमी आई थी, लेकिन अब लगभग सभी सब्जियों के दाम पिछले कुछ समय से बढ़ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Punit Kumar

•

Updated: 20 Nov 2017, 5:29 PM IST

vegetables price high

जयपुर। सब्जियों की कीमतों में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है।हरबार प्रदेश के लोगों को ठंड के मौसम में सस्ती हरी सब्जियों का इंतजार रहता है लेकिन इस बार मामला उल्टा है। पिछले एक महीने से सब्जियों के भाव जो काफी अधिक बढ़े हुए हैं, वो अब भी कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। कई हिस्सों में बेमौसम बारिश के कारण सब्जियों की आवक कम हो रही है जिससे कीमतें आसमान पर हैं।

आलू को छोड़ सभी सब्जियों दाम बढ़े...

इन दिनों हरी सब्जियों के साथ ही प्याज, टमाटर की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिसने आम लोगों के किचन का बजट काफी बिगाड़ कर रख दिया है। बताना काफी मुश्किल होगा कि आम लोगों को महंगी सब्जियों से जल्द राहत मिलेगी या फिर लंबे समय तक उन जेब पर बोझ बना रहेगा। बता दें कि बेमौसम बारिश से टमाटर सहित प्याज की सप्लाई आधी हुई है। बीच में कुछ दिन सब्जियों में कमी आई थी, लेकिन अब लगभग सभी सब्जियों के दाम पिछले कुछ समय से बढ़ रहे हैं। आलू को छोड़कर सभी सब्जियां 20 रुपए से ऊपर हैं।

सब्जी विक्रेताओं की मनमानी भी कम नहीं...

फिलहाल टमाटर इस समय बाजार में 50 से 60 रुपए प्रतिकिलो तक बिक रहा है। प्याज के दाम 50 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। स्लाद तड़के में प्रयोग होने वाले टमाटर प्याज महंगा होने से भोजन से इसका जायका गायब होता जा रहा है। वहीं दूसरी और गली मोहल्लों और कॉलोनियों में सब्जी विक्रेताओं की मनमानी प्याज, टमाटर और मटर के दाम कम नहीं होने दे रही। यह विक्रेता सब्जी मंडी की तुलना में इन्हें लगभग डेढ़ से दो गुनी कीमत पर सब्जियां बेच रहे है, इससे भी भाव लगातार तेज बने हुए है और लोगों को महंगी सब्जियां खरीदनी पड़ रहीं हैं।

सब्जियों के खुदरा भाव प्रति किलो-



























































सब्जी- भाव प्रति किलो- (रुपए में)सब्जी-भाव प्रति किलो- (रुपए में)
प्याज-45 से 50टमाटर-50 से 55
मटर-60 से 65आलू-8 से 10
शिमला मिर्च-50टिंडा-65
तुरई-35 से 40अदरक-70
पत्ता गोभी-30फूल गोभी-20
अरबी-30लौकी-20
हरी मिर्च-30बैंगन-15
लहसून-40भिंडी-30










हरा धनिया-40नीबू-30