21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / राजस्थान की इस कॉर्पोरेट महिला को सेबी ने जारी किया नाेटिस

राजस्थान की इस कॉर्पोरेट महिला को सेबी ने जारी किया नाेटिस

राजस्थान में जन्मीं ICICI Bank की सीईओ चंदा कोचर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 26 May 2018, 12:01 PM IST

chanda kochhar Sebi

Chanda kochhar Salary

जयपुर। ICICI Bank की सीईओ चंदा कोचर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। वीडियोकॉन समूह और न्यूपावर के साथ बैंक के कथित लेनदेन के मामले में चंदा काेचर काे SEBI ने नाेटिस भेजा है।

बैंक ने शेयर बाजारों को नोटिस के बारे में जानकारी दी है। बैंक की आेर से कहा गया है कि सेबी को इस नोटिस का उचित जवाब दिया जाएगा बैंक की आेर से कहा गया है कि MD एवं CEO चंदा काेचर और बैंक को इस संबंध में सेबी से 24 मई को नोटिस मिला है।

इसमें लिस्टिंग एग्रीमेंट और सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया रेग्युलेशन, 2015 के प्रावधानों का पालन नहीं करने के मामले में जवाब मांगा गया है।

सीबीआइ ने वर्ष 2012 में बैंक की आेर से वीडियोकॉन समूह को दिए 3250 करोड़ रुपए के लोन और चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की संभावित भूमिका की जांच शुरू की है।

आरोप है कि वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत ने आईसीआईसीआई समेत बैंकों के कंसोर्टियम से अपनी कंपनी को लोन मिलने के बाद न्यूपावर रिन्यूएबल्स में 64 करोड़ रुपए का निवेश किया।

वैसे ICICI बैंक इस मामले में किसी तरह की गड़बड़ी से मना कर चुका है। आपकाे बता दें कि चंदा कोचर का जन्म राजस्थान के जोधपुर शहर में हुआ था। उनकी स्कूली पढ़ाई जयपुर से हुई है।