29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / सीएम भजन लाल ने किया आगाज, अब विधायक और सांसद पहुंच रहे, जानें क्या है वजह?

सीएम भजन लाल ने किया आगाज, अब विधायक और सांसद पहुंच रहे, जानें क्या है वजह?

Viksit Bharat Sankalp Yatra: केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लग रहे शिविरों में लोग नहीं पहुंच रहे हैं। इसे लेकर सरकार की चिंता बढ़ती जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Girraj Prasad Sharma

•

Updated: 25 Dec 2023, 11:48 AM IST

विकसित भारत संकल्प यात्रा

विकसित भारत संकल्प यात्रा

जयपुर। केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लग रहे शिविरों में लोग नहीं पहुंच रहे हैं। इसे लेकर सरकार की चिंता बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब सांसदों, विधायकों और अफसरों को टारगेट दिया जा रहा है। सांसद व विधायक रोजाना एक—एक शिविर स्थल पर पहुंचकर लोगों को केन्द्र की येाजनाओं से जोड़ रहे हैं। मेयर व अधिकारी भी दौरा कर जनता को जोड़ने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

राजधानी की बात करें तो यहां पिछले सात दिन में 30 हजार लोग इन शिविरों में पहुंचे है, लेकिन इनमें भी अधिक संख्या स्वास्थ्य जांच कराने वालों की ही है। ऐसे में केन्द्र की योजना घर—घर तक नहीं पहुंच पा रही है। ग्रेटर नगर निगम में सांगानेर जोन क्षेत्र, विद्याधर नगर जोन क्षेत्र के साथ अब मालवीय नगर जोन क्षेत्र में शिविर लगाए जा रहे है। वहीं हैरिटेज नगर निगम में सिविल लाइंस जोन क्षेत्र में शिविर लग रहे हैं। जानकारों की मानें तो एक शिविर में केन्द्र की योजनाओं का लाभ लेने औषतन सिर्फ 400 से 500 लोग ही पहुंच रहे है।

शहरी सरकार भी जुटी
शहरी सरकार भी इन शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए टारगेट दे रही है। जानकारों की मानें तो ग्रेटर नगर निगम और हैरिटेज निगम पार्षदों को शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का टारगेट दिया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग इन शिविरों में पहुंच सके। निगम अधिकारियों की मानें तो ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र में लग रहे शिविरों में अब तक करीब 27 हजार लोग योजनाओं की जानकारी लेने पहुंचे है। वहीं हैरिटेज निगम क्षेत्र में रोजाना औषतन एक हजार लोग शिविर में पहुंच रहे है। हालांकि केन्द्र की योजनाओं का फायदा बहुत कम लोग उठा पा रहे है।

संशोधित शेड्यूल जारी
हैरिटेज नगर निगम ने कुछ शिविरों की जगह भी बदल दी है। हैरिटेज निगम मेयर मुनेश गुर्जर ने भाजपा पार्षदों व निगम अधिकारियों के साथ बैठक लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा-2023 के तहत आयोजित शिविर में अधिक से अधिक जनता को जोड़ने, शिविरों का अवलोकन करने की बात कही। बैठक में ही अतिरिक्त आयुक्त करतार सिंह को कुछ शिविरों का स्थान बदलने के निर्देश दिए, इसके बाद निगम प्रशासन ने शिविरों का स्थान और संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया। इसके साथ ही शिविरों के दौरान पर्याप्त होर्डिंग, कुर्सियां, पानी व आस-पास सफाई व्यवस्था को लेकर भी निर्देश जारी कर दिए है।

आज शिविर यहां
— हैरिटेज निगम क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा -2023 के तहत सोमवार को स्टेच्यू सर्किल और राज मंदिर सिनेमा में शिविर आयोजन किया जा रहा है।
— ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र में सी स्कीम में राजकीय विद्यालय संग्राम सिंह कॉलोनी और मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर के पास शिविर आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : पर्यटकों से गुलजार हुआ हवामहल और आमेर फोर्ट, एक दिन में जयपुर पहुंचे 60 हजार सैलानी

सीएम ने किया था सांगानेर से आगाज
केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) का आगाज 18 दिसंबर को सांगानेर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम भजन लाल शर्मा व ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर ने किया था। ग्रेटर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने देश को 2047 तक आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाने में सहयोग करने की लोगों को शपथ भी दिलाई थी।