24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मदन राठौड़ का बड़ा आरोप, वक्फ की जमीनों पर कांग्रेसी नेताओं का कब्जा, सरकार नहीं लेगी 1 इंच भी जमीन

मदन राठौड़ ने कहा कि मोदी सरकार अब वक्फ की संपत्ति पर होने वाले अवैध कब्जों को खाली करवाकर उससे होने वाली आय का उपयोग गरीब मुस्लिम वर्ग के लिए करेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 18 Apr 2025, 9:32 PM IST

madan rathore

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वक्फ संशोधन कानून 2025 को गरीब मुसलमानों के लिए बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब मुस्लिम भाई-बहनों के हितों को ध्यान में रखकर इस विधेयक को तैयार किया है।

जानकारी का अभावः राठौड़

राठौड़ ने शुक्रवार को जयपुर में कहा कि इस विधेयक की जानकारी के अभाव में कुछ लोग मुस्लिम समाज के लोगों को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन जब वक्फ की संपत्ति का उपयोग गरीब मुसलमानों की शिक्षा, चिकित्सा और उनके उत्थान के लिए किया जाएगा, तब मुस्लिम समाज यह समझ जाएगा कि यह उनके हित में है।

उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट करते हुए कहा कि वक्फ की एक इंच भी संपत्ति सरकार लेने वाली नहीं है। सरकार वक्फ की संपत्तियों को बाहुबलियों के कब्जे से छुड़ाकर उस संपत्ति से होने वाली आय का उपयोग गरीब मुस्लिम समाज के लोगों के लिए करेगी।

यह वीडियो भी देखें

कांग्रेस पर आरोप

उन्होंने बताया कि वक्फ की संपत्ति पर बाहुबलियों ने कब्जा कर रखा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने भी वक्फ की पांच एकड़ भूमि पर कब्जा कर रखा था, जो अब लौटा रहे हैं, लेकिन अब तक लौटाई नहीं है। अब वक्फ की जमीन लौटाने की पेशकश की है।

उन्होंने कहा कि खड़गे ही नहीं, कांग्रेस के कई नेताओं ने वक्फ की संपत्ति पर कब्जा कर लिया और इसका दुरुपयोग कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार अब वक्फ की संपत्ति पर होने वाले अवैध कब्जों को खाली करवाकर उससे होने वाली आय का उपयोग गरीब मुस्लिम वर्ग के लिए करेगी।

यह भी पढ़ें- अजमेर दरगाह विवाद में आया बड़ा अपडेट, कानूनी पेचों में उलझी अंजुमन की याचिका; जानें मामला

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग