9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम ने ली करवट,सर्द हुई सुबह-शाम, दिन में उमस कर रही परेशान

उत्तरी राज्यों में चक्रवाती तंत्र के असर से छाया कोहरा प्रदेश में बादलों की आवाजाही, सामान्य से ज्यादा दर्ज हो रहा है दिन का तापमान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 4 Nov 2017, 9:55 AM IST

jaipur weather

जयपुर

प्रदेश में सुबह शाम में मौसम का मिजाज सर्द बना हुआ है लेकिन पश्चिमी हवा के साथ उत्तरी राज्यों में सक्रिय चक्रवाती तंत्र अगले एक दो दिन में मौसम में गर्माहट बढ़ने की संभावना है। मौसम के बदलते मिजाज के साथ ही लोगों के कपड़े पहनने का अंदाज भी धीरे- धीरे बदलता हुआ नज़र आ रहा हैं। दीपावली के दिन के बाद से ही सुबह व शाम ढलते ही सर्द का अहसास लगना शुरू हो गया है। जिससे देर शाम व तड़के सुबह के समय में अब लोगों को गर्म कपडे की जरुरत पड़ने लगी हैं। घरों में सुबह नहाने के लिए गर्म पानी होने लगा है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में बह रही हवा की दिशा में निरंतर बदलाव हो रहा है जिसके कारण रात व दिन के तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि पश्चिमी मैदानी इलाकों में रात में पारा सामान्य से कम रहने पर सर्दी के तेवर तीखे रहे हैं।


राजधानी में आज सुबह का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस
अगले एक दो दिन में दिन में पारा बढ़ने पर मौसम का मिजाज गर्म रहने की संभावना है। राजधानी में आज सुबह हवा की रफ्तार थमी रही लेकिन फिर भी नमी रहने से सुबह मौसम ठंडा रहा। सुबह सात बजे दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ वहीं शहर के बाहरी इलाकों में हल्की धुंध का असर भी नजर आया है।


दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी

स्थानीय मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में अगले चौबीस घंटे में मौसम शुष्क रहेगा वहीं दिन और रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने की संभावना है।मौसम के इस बदलाव ने लोगों को स्वैटर व हाफ जैकेट पहनने को मजबूर कर दिया है। वहीं दूसरी ओर दुकानदारों ने भी मौसम के बदलते मिजाज के मद्देनजर गर्म कपड़ों के दाम बढ़ा दिए हैं। मौसम के अचानक करवट लेने से लोगों की भी हो रही तबियत ख़राब।