28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Forecast : मौसम विभाग का Alert, कल से यहां आएगी आंधी और Rain

Weather Forecast : राजस्थान के कई इलाकों में हुई बारिश और तेज हवाओं के साथ ने पूरे राज्य तापमान को गिरा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 25 Apr 2023, 11:44 AM IST

rain_update.jpg

DEMO PIC

Weather forecast : राजस्थान के कई इलाकों में हुई बारिश और तेज हवाओं के साथ ने पूरे राज्य तापमान को गिरा दिया है। वैशाख के महीनें में जब विकट गर्मी का सामना होता है वहीं कई इलाकों में तापमान सामान्य से भी कम हो गया है। मौसम में बदलाव का दौर बना हुआ है। मंगलवार सुबह मौसम में ठंडापन रहा। दोपहर तक धूप में तीखापन महसूस हुआ।

बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी
अप्रेल के पहले पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी है। अब दूसरे पखवाड़े में भी मौसम बदलाव बना हुआ है। अप्रेल के शुरुआत में ही तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस पार कर जाता है लेकिन इस बार पारा फिलहाल 40 डिग्री से नीचे है। पिछले चार-पांच दिन में पारा 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच ही बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : अगले 2-3 घंटे में यहां-यहां आएगी तेज आंधी, ALERT हुआ जारी

कल से फिर आंधी बारिश के आसार
अप्रेल का महीना खत्म होने को है और गर्मी गायब है। 26 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके कारण प्रदेश में फिर आंधी और बारिश होगी। यह दौर 29 अप्रैल तक चलेगा। इस घटना के बाद मई भी एक तंत्र विकसित होने के आसार हैं। ऐसे में दस दिन का मौसम सुहाना और गर्मी से मुक्त रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट
20 डिग्री से नीचे गया न्यूनतम तापमान मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश जिलों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट हुई। ज्यादातर स्थानों पर तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया। हनुमानगढ़ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर पहुंच गया। 26 अप्रेल को उदयपुर, कोटा व जोधपुर संभाग के जिलों में आंधी और बारिश होगी। 27-28 अप्रेल को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें : 48 घंटे बाद यहां आएगी आंधी और बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

आंधी बारिश के कारण गिरेगा तापमान

26 अप्रेल : राज्य के दक्षिणी भाग उदयपुर, कोटा व आसपास स्थित जोधपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, तेज हवा व हल्की बारिश। अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क, तापमान बढ़ेगा।

27-28 अप्रेल: आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं धूल भरी आंधी चलेगी। तेज हवा के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके कारण 28 अप्रेल से राज्य के ज्यादातर भागों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट होगी।