ये जिले होंगे प्रभावित
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में दो व तीन जून को सीकर, झुंझुनूं, अजमेर, अलवर, भरतपुर, बारां, बूंदी, दौसा, अलवर, जयपुर, चितौडगढ़, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक जिला प्रभावित रहेगा। तीन और चार जून को चूरू , जैसलमेर, नागौर, बीकानेर, जोधपुर, बाडमेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, पाली और जालौर जिले में एक-दो स्थान पर भीषण लू चलेगी।