7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather News: सर्दी का सितम…10 जगहों पर रात का पारा 12 डिग्री से कम

Rajasthan Weather News: प्रदेश में उत्तरी हवाओं से न्यूनतम तापमान लुढक गया है। अधिकतर जिलों में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे आ गया है। 10 जगहों पर रात का पारा 12 डिग्री से नीचे चला गया।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Nupur Sharma

Nov 17, 2023

winter_weather.jpg

Rajasthan weather : पहाड़ों की सर्दी ने मैदानों में दिखाई रंगत

Rajasthan Weather News: प्रदेश में उत्तरी हवाओं से न्यूनतम तापमान लुढक गया है। अधिकतर जिलों में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे आ गया है। 10 जगहों पर रात का पारा 12 डिग्री से नीचे चला गया। प्रदेश में सर्वाधिक कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 6 डिग्री दर्ज किया गया । इसके अलावा फतेहपुुर में 7.2 और सीकर में 7.5 और चूरू में 9.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में रात के तापमान में और गिरावट होने और सर्दी का जोर बढ़ेगा। पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में दिन में पारा सामान्य रहने के आसार है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशियों ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बड़े वर्ग को रिझाने के लिए अपनाई रणनीति

इन शहरों में रात का पारा डिग्री सेल्सियस में
माउंट आबू : 6
भीलवाड़ा : 10.6
अलवर : 11.9
पिलानी : 10.2
सीकर : 7.5
डबोक : 11.4
चूरू : 9.4

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: दिवाली बाद सजने लगा चुनावी बाजार, प्रत्याशी की फोटो वाली टी-शर्ट और टोपी का क्रेज


संगरिया : 10.8
फतेहपुर : 7.2
करौली : 10.5