14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : 30-40 KMPH गति से चलेगी अंधड़, सिर्फ 2 घंटे में इन 21 जिलों में झमाझम बारिश का मौसम अलर्ट

Weather Update : मौसम विभाग का नया अलर्ट है कि 2 घंटे में राजस्थान के 21 जिलों में तेज बारिश होगी। साथ ही 30-40 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 2 जिलों के लिए Orange Alert और 19 जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 25 Jun 2024, 4:58 PM IST

Weather Update 30-40 KMPH Speed Storm Blow in just 2 Hours Rajasthan in these 21 Districts Heavy Rain Hailstorm IMD Alert

Weather Update : सिर्फ 2 घंटे में इन 21 जिलों में झमाझम बारिश का मौसम अलर्ट

Weather Update : मानसून राजस्थान में एंट्री करने वाला है। मौसम खुशगवार होता जा रहा है। मौसम विभाग का नया अलर्ट है कि 2 घंटे में राजस्थान के 21 जिलों में तेज बारिश होगी। साथ ही 30-40 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने सूबे के इन तीन जिलों के लिए Orange Alert का Prediction किया है। जयपुर, जयपुर शहर, टोंक जिले में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इसके साथ ही आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि तथा अंधड़ की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की गति 30-40 KMPH रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का राजस्थान के 19 जिलों के लिए Yellow Alert

इसी के साथ मौसम विभाग ने 19 जिलों के Yellow Alert जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अलवर, चूरू, सीकर, नागौर, झुंझुनू, करौली, धौलपुर, भरतपुर, कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, दौसा, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही जिलों में कुछ स्थानों पर में मेघगर्जन के तेज हवाएं चलेंगी। इसकी गति 20-30 KMPH रहने की संभावना है। इसके साथ् इन स्थानों पर हल्की सी मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -

Good News : राजस्थान को अब मिलेगी कुल 400 मेगावाट अनावंटित बिजली, केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने दी मंजूरी

राजस्थान में मानसून की एंट्री

राजस्थान में 26 जून से मानसून की धीरे-धीरे विस्तार करेगा। वैसे बताया जा रहा है कि मानसून ने आज एंट्री कर ली है। मौसम केन्द्र 26 से 28 के बीच राजस्थान में मानसून आने की संभावना जता रहा था। राजस्थान में आने वाला मानसून दो राज्यों से प्रदेश में एंट्री ले रहा है। उदयपुर में गुजरात और कोटा में एमपी से मानसून एंट्री लेगा। मौसम केन्द्र ने 27 और 28 जून को भारी बारिश की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें -

राजस्थान आवासन मंडल 26 जून को करेगा 3,339 आवास, फ्लैट्स, भूखंड नीलाम, 50 फीसद छूट का किया एलान