Weather Update : मौसम विभाग ने नई भविष्यवाणी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा, राजस्थान में 17 जुलाई से फिर मानसून सक्रिय होगा। और एक बार फिर से राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश होगी। पर मौजूदा वक्त में दक्षिण पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग की चेतावनी है कि कुछ इलाकों में अलर्ट रहने की जरूरत है। पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों को छोड़ दिया जाए तो अन्य जिलों के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी है। बारां और झालावाड़ में भारी बारिश के आसार है। पर राहत की बात है कि, अजमेर, जयपुर, डूंगरपुर, झुंझुनू और सीकर जिलों में अभी बारिश के आसार नहीं है।
राजस्थान के कई इलाकों में गुरुवार को बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें कोटा और उदयपुर के साथ बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और बारां शामिल हैं। इन इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।