8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon Alert: अगले 96 घंटे के अंदर भारी बारिश का Alert जारी, मौसम विभाग की चेतावनी घरों से बाहर न निकलें

Monsoon Update: प्रदेश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंगलवार को जोधपुर, जालोर, सिरोही, बाड़मेर सहित कई जिलों में मानसून ने झमाझम बारिश के साथ दस्तक दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 28 Jun 2023, 9:36 AM IST

photo1687923358.jpeg

Monsoon Update: प्रदेश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंगलवार को जोधपुर, जालोर, सिरोही, बाड़मेर सहित कई जिलों में मानसून ने झमाझम बारिश के साथ दस्तक दी। इसी के साथ मानसून ने 27 जिलों को कवर कर लिया है, अब केवल 6 जिले (बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, चूरू) बचे हैं, जहां मानसून की एंट्री होनी है।

झुंझुनूं, सीकर व जयपुर का भी कुछ हिस्सा शेष रहा है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इन 6 जिलों में भी 30 जून से पहले मानसून प्रवेश कर जाएगा। चार-पांच दिन अधिकांश भागों में बारिश होगी। 29-30 को ज्यादातर जिलों में बारिश होगी। कुछ स्थान पर भारी बारिश के आसार हैं। मंगलवार को कहीं कम तो कहीं तेज बरसात हुई। जैसलमेर में 31.4 मिमी,, बालोतरा में 39 मिमी. व बाड़मेर शहर में 11.8 मिलीमीटर बरसात हुई। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में 14, जयपुर में 3, उदयपुर में 2.2 व जालोर में 1.5 मिमी बरसात दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी , 11 जिलों में Yellow और 13 जिलों में Orange Alert , तीन दिन तक बढ़ सकती है परेशानी

20 राज्यों में 4 दिन मूसलाधार का अलर्ट
देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून पहुंचने के बाद बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित 20 राज्यों में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। दो दिन में बारिश से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात के कई इलाकों में 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश की आशंका है।