Weather Update : मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। प्रदेश में मौजूदा वक्त झमाझम बरिश हो रही है। मानसून अपने पूरे शबाब पर है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के जिलों में आने वाले तीन दिन लगातार बारिश होगी। इसके पीछे की वजह है कि राजस्थान के ऊपर मानसून की ट्रफ लाइन छाई हुई है। यह ट्रफ लाइन जैसलमेर, अजमेर से होकर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। यह सिस्टम सतह से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। जिस वजह से झमाझम बारिश होना तय है। इसके बाद 15 जुलाई से एक नया सिस्टम सक्रिय हो जाएगा। और यह नया सिस्टम बारिश लेकर आएगा।