
जयपुर. राजस्थान में तेज बारिश का दौर अब थम चुका है। हालांकि राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे, इसके बाद धूप निकली। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक मंगलवार को उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के केवल उत्तरी भागों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। शेष स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
बीसलपुर बांध के दोनों गेट का गेज किया कम
बीसलपुर बांध परियोजना के एक्सईएन मनीष बंसल ने बताया कि बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार होने से बांध के दोनों गेटों का गेज घटाकर आधा-आधा मीटर कर दिया है। बांध के गेट कैचमेंट एरिया में पानी की आवक बढ़ने पर शुक्रवार को आधा-आधा मीटर खोले गए थे। फिर पानी की आवक बढ़ने से इनका गेज बढ़ाकर 1-1 मीटर कर दिया गया। अब एक बार फिर पानी की आवक कम होने पर दोनों गेट का गेज घटाकर आधा-आधा मीटर कर दिया है।
फसलों को नुकसान, गिरदावरी के निर्देश
बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान खरीफ की फसलों को हुआ। सोयाबीन, तिल, ग्वार, मूंग समेत कई फसलें जो कटने के लिए या कटकर खेतों में है, वह भीग गई। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने बारिश से फसलों को हुए नुकसान की गिरदावरी कराने के निर्देश दिए हैं।
Published on:
11 Oct 2022 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
