राठौड़ ने सचिन पायलट की प्रेस वार्ता में दिए गए बयान पर जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस की ए और बी टीम सत्ता के संघर्ष के लिए लड़ रही है और भारतीय जनता पार्टी को कंधा बनाने का काम किया जा रहा है, यही वजह है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट भाजपा नेताओं अनर्गल बयान बाजी करते रहते हैं। कांग्रेस सरकार का अंतरकलह अब सड़कों पर उतरने वाला है। यह जन संघर्ष यात्रा ना होकर कांग्रेस संघर्ष यात्रा साबित हो चुकी है।