
जयपुर/दौसा। दौसा के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा ने पास ही रहने वाले एक व्यक्ति पर रेप और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामला दौसा महिला थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि कोतवाली कस्बे में स्थित दूध डेयरी के पास रहने वाली महिला को पास ही रहने वाले एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी देकर रेप किया।
कुछ दिन पहले ही मुलाकात हुई थी
महिला ने आरोप लगाए कि व्यक्ति की उससे कुछ दिन पहले ही मुलाकात हुई थी। पिछले दिनों उसने उसे अकेला पाकर मारपीट की और रेप किया। किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
वहीं दूसरी ओर गुम हुई बालिका की तलाश में राजसमंद पहुंची जयपुर पुलिस
जयपुर के टोंक रोड पर एमजीडी स्कूल के पास फुटपाथ पर माता-पिता के साथ सो रही ढाई साल की मासूम बालिका के अपहरण के मामले में चार दिन बाद भी अशोक नगर थाना पुलिस को बालिका की कोई अहम जानकारी नहीं मिल पाई है। बालिका के परिजनों से पूछताछ व उसकी तलाश में जयपुर पुलिस की टीम आज सुबह राजसमंद पहुंच गई। थानाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बालिका के संबंध में परिजनों से पूछताछ के लिए हमारी टीम राजसमंद पहुंच गई है। आपसी विवाद और बालिका के लापता होने को लेकर उसके परिवार व रिश्तदारों से जानकारी जुटाई जाएगी।
गौरतलब है कि राजसमंद निवासी भैंरूलाल 2-3 दिन पहले ही परिवार के साथ जयपुर आया था और एमजीडी स्कूल के बाहर फुटपाथ पर रहकर गुब्बारे बेचने लगा। ढाई साल की बच्ची माया मां भगवती के साथ सो रही थी। शनिवार रात 3 बजे भगवती ने बेटी को संभाला तो वह गायब थी। पुलिस को शक है कि बालिका को आसपास फुटपाथ पर रहने वाला कोई व्यक्ति ले जा सकता है। फुटपाथ पर रहने वालों से पूछताछ की जा चुकी है।
Published on:
3 Jan 2018, 1:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.