Rajendra Gudha join Shiv Sena! : राजेंद्र गुढ़ा कांग्रेस पार्टी से बर्खास्त है। इस वक्त वह उदयपुरवाटी से सिर्फ विधायक हैं। राजेंद्र गुढ़ा कांग्रेस सरकार के वो मंत्री हैं जिसने पिछले दिनों लाल डायरी से राजस्थान की राजनीति में भूचाल मचा दिया था। राजस्थान की खबरों में आज राजेंद्र गुढ़ा सुर्खियों में हैं। वजह है कि महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे उदयपुरवाटी के गुढ़ा गांव पहुंच रहे हैं। मौका है राजेंद्र गुढ़ा के बेटे शिवम के 18वें जन्मदिन का। मानसून के मौसम में राजनीतिक गलियारों से गरम चर्चा है कि उदयपुरवाटी विधायक और बर्खास्त मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा आज शिवसेना में शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं।
राजेंद्र गुढ़ा ने साधी चुप्पी, चंद्रराज सिंघवी ने की पुष्टि
शिवसेना में शामिल होने की तमाम अटकलों के बीच राजेंद्र गुढ़ा ने इस पर चुप्पी साध रखी है। खुलकर अभी तक इस बात को नहीं स्वीकारा है। मीडिया के सवालों का वे गोल-मोल जवाब दे रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा है कि शिंदे भले व्यक्ति हैं, लंबे समय से उनसे सम्बन्ध हैं, बेटे के जन्मदिन पर आ रहे हैं, मैं उनका वेलकम करूंगा। वहीं शिवसेना में शामिल होने को लेकर भले ही विधायक राजेंद्र गुढ़ा खुलकर घोषणा नहीं कर रहे हों, पर शिवसेना के राजस्थान प्रभारी चंद्रराज सिंघवी इसकी पुष्टि कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए ये सार्वजनिक घोषणा की है।
यह भी पढ़ें - कांग्रेस विधायक साफिया खान का बड़ा बयान, बोलीं - हम भी राम और कृष्ण के वंशज
मैं सीएम नहीं होता - सीएम गहलोत
पिछले साल राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बेटे के जन्मदिन पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत गए थे। जिसमें अशोक गहलोत ने जमकर तारीफ की थी। उन्होंने तो यहो तक कहा था कि अगर राजेंद्र सिंह गुढ़ा नहीं होते तो मैं सीएम नहीं होता।
शिवसेना में जाएंगे या नही आज होगा फैसला
राजेंद्र गुढ़ा हमेशा से मौकापरस्त रहे हैं। राजेंद्र गुढ़ा ने वर्ष 2008 में बसपा के टिकट पर उदयपुरवाटी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत की पताका फैलाई। पर हाथी की सवारी छोड़कर हाथ का साथ कर लिया। इसके इनाम के एवज में वह मंत्री बनाए गए। फिर वर्ष 2013 में कांग्रेस टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे पर हार गए। वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मायावती का प्रेम जागा और वे कांग्रेस छोड़ बसपा में शामिल हो गए। जीतकर दूसरी बार विधायक बने। सबको फिर हैरान कर दिया। बसपा छोड़ कर कांग्रेस में राज्य मंत्री बन गए। पर चर्चा गरम है कि वो शिवसेना में जाएंगे। आज ही फैसला हो जाएगा।
यह भी पढ़ें - भोजपुरी गायक मनोज तिवारी का तंज, बोले - सीएम गहलोत करते है सिर्फ दो काम