
निवाई. उपखंड क्षेत्र के गांव रजवास में बुधवार शाम खेत में चारा काट रही एक महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे राजकीय उप जिला अस्पताल अस्पताल निवाई लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बरोनी थानाधिकारी जयमल सिंह ने बताया कि रजवास निवासी कमला देवी बैरवा पत्नी रामसहाय बैरवा बुधवार शाम को पशुओं के लिए खेत में चारा काट रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। गुरुवार की सुबह अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
फोटोकेप्शन
एनई0608सीडी-निवाई. मृतका कमला बैरवा।
Updated on:
07 Aug 2026 06:01 am
Published on:
07 Aug 2026 06:01 am
