27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पड़ोसी ने पति से मनमुटाव दूर करने के बहाने से बुलाया, फिर जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया

पड़ोसी ने पति से मनमुटाव दूर करने के बहाने से बुलाया, फिर जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Apr 26, 2018

rape

जयपुर

राजधानी में एक साथ दो अलग-अलग जगहों पर महिलाओं से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं। पहली घटना जयपुर के कोटखावदा थाना इलाके में की हैं जहां लम्बे समय से पति से चल रहे मनमुटाव को दूर करने के बहाने पडौसी ने विवाहिता को मिलने के लिए घर के पीछे बुलाया और फिर आरोपित ने महिला का मुहं भींच कर अगवा कर लिए फिर महिला को सुनसान स्थान पर ले गया। जिसके बाद मौका पाकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित द्वारा लगातार परेशान किए जाने पर पीडि़ता ने कोटखावदा पुलिस की शरण ली।

पुलिस के अनुसार झांपदा कलां निवासी 21 वर्षीय विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि उसका अपने पति से दो साल से अधिक समय से मनमुटाव चल रहा था। जयसिंह गुर्जर ने पति से समझौता करवाने के बहाने घर के पीछे बुलाया और मुहं भींच कर उसे अपने साथ सुनसान स्थान पर ले गया। आरोपित ने इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारें में किसी को बताने पर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपित पीडि़ता को फिर से अपना शिकार बनाने का प्रयास करने लगा। इससे परेशान होकर पीडि़ता ने परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पीडि़ता का मेडिकल मुआयना भी करवा लिया गया है।


दूसरी घटना

जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके की हैं जहां शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुस्कर्म। पुलिस के अनुसार निवारू रोड निवासी 24 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि गौरवसिंह ने पहले उसे अपने प्रेम के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि शादी की बात करने पर आरोपित उसके साथ मारपीट करने लगता था। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर आरोपित की जांच- पड़ताल शुरू कर दी हैं। लेकिन घटना के बाद से ही आरोपित फरार बताया जा रह हैं। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामलों की जांच कर रही है।