4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रचना ने हाईप्रोफाइल पार्टियों से बिछाया ठगी का जाल

शहर की महिलाओं से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाली शातिर ठग हाईप्रोफाइल पार्टियों में ठगी का जाल बिछाती थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dharmendra Singh

•

Updated: 2 May 2018, 1:23 PM IST

rachna thag

कई महिलाओं को रचना ने जोड़ रखा था ग्रुप में
जयपुर

शहर की महिलाओं से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाली शातिर ठग हाईप्रोफाइल पार्टियों में ठगी का जाल बिछाती थी। ठग रचना इन शानदार पार्टियों में टारगेट महिलाओं को बुलाती और फिर उन्हें अपना स्टेटस दिखा इंप्रेस करती। फिर इन महिलाओं को भी अधिक रुपए कमाने का लालच देती और निवेश के नाम पर उनसे रुपए ले लेती थी। रचना अपने ग्राहक से कम से कम एक लाख रुपए लेती थी। रचना ने पचास-साठ महिलाओं का एक ग्रुप बना रखा था। आरोप है कि लॉटरी के नाम पर उसने इन महिलाओं से तीन करोड़ रुपए ठगे हैं। जवाहर नगर थाना पुलिस ने 27 अप्रेल को अरेस्ट किया था। अब उससे पूछताछ हो रही है।

सात दर्जन से अधिक महिलाओं से ठगी
जांच अधिकारी एसआई नरेंद्र ने बताया कि महिला अब तक सात दर्जन से अधिक महिलाओं से ठगी कर चुकी है। ठगी की राशि का उसने क्या किया, इसको लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। ठगी के मामले में महिला के पति को रोल सामने नहीं आया है। रचना को हाईप्रोफाइल जीवन जीने का शौक था और वह दूसरी महिलाओं को भी ऐसा ही जीवन जीने के लिए उकसाती थी।

यूं फैलता गया ठगी का जाल
रचना गंभीर से जब महिला ग्राहक अपने रुपए वापस मांगती तो वह नए ग्राहक से लेकर उसे रुपए लौटा देती थी। यह पहली महिला ठग है जिसने केवल महिलाओं को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। अगर कोई महिला रुपए नकद नहीं देती तो वह ड्राइवर के खाते में रकम डलवा लेती। खुद के बैंक खाते में आज तक कुछ भी नहीं लिया। सिक्योरिटी के लिए वह महिलाओं को एक चेेक थमा देती थी।


15 महिलाओं ने दर्ज करवाए मामले
लॉटरी के नाम पर तीन करोड़ की ठगी करने वाली रचना गंभीर को जवाहर नगर थाना पुलिस ने 27 अप्रेल को अरेस्ट किया था। उसके खिलाफ 15 पीडि़ताओं ने रिपोर्ट दी थी। थानाधिकारी जितेन्द्र गंगवानी ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज करके तलाश शुरू की थी। उसे मोबाइल लोकेशन के आधार पर ब्रह्मपुरी निवासी परिचित के घर से पकड़ा था।