6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर के यश भराडिया ने जीती ढूंढ़ाड़ कप अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता

प्रथम ढूंढ़ाड़ कप अंतर्राष्ट्रीय फीडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में जयपुर के यश भराडिया विजेता बने। पांचवीं वरीयता प्राप्त यश ने देशभर से आए 348 खिलाड़ियों के बीच 9 राउंड में खेली प्रतियोगिता में अविजित रहते हुए 9 अंकों के साथ ट्राॅफी और 20,000 रुपए का प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र के सोहम दातार रहे।

less than 1 minute read
Google source verification
जयपुर के यश भराडिया ने जीती ढूंढ़ाड़ कप अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता

जयपुर के यश भराडिया ने जीती ढूंढ़ाड़ कप अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता

जयपुर। प्रथम ढूंढ़ाड़ कप अंतर्राष्ट्रीय फीडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता (Dhundhadh Cup International FIDE Rapid Rating Chess Tournament) जयपुर के प्रताप नगर में हाल ही आयोजित हुई। इस प्रथम ढूंढ़ाड़ कप अंतर्राष्ट्रीय फीडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में जयपुर के यश भराडिया विजेता बने। पांचवीं वरीयता प्राप्त यश ने देशभर से आए 348 खिलाड़ियों के बीच 9 राउंड में खेली प्रतियोगिता में अविजित रहते हुए 9 अंकों के साथ ट्राॅफी और 20,000 रुपए का प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र के सोहम दातार रहे। सोहम को उपविजेता की ट्राॅफी और 15,000 रुपए की इनामी राशि मिली। तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के यशपाल अरोड़ा रहे। उन्हें 10,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।

प्रतियोगिता में 5 वर्ष के खिलाड़ी सहित 70 वर्ष से अधिक उम्र के अनुभवी भी थे। महिला वर्ग में अनुष्का जैन प्रथम स्थान पर रही। वहीं दूसरे स्थान पर याशिका सिंह रहीं और तीसरे स्थान पर श्रेष्ठा जैन रही। समारोह में जयपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अशोक भार्गव को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि संजय शर्मा, अमित गुप्ता और कैलाश डाड ने पुरस्कार वितरित किए। मुख्य पृष्ठ आर्बिटर राजेन्द्र तेली ने प्रतियोगिता का ब्यौरा दिया। आयोजन सचिव कृष्ण गोपाल शर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया और आशा भार्गव ने समारोह का संचालन किया।