17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Year Ender 2022 : सेलिब्रिटीज की पहली पसंद बना राजस्थान

बॉलीवुड सितारों को 2022 में राजस्थान खूब पसंद आया। 2022 में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी फैमिली के साथ बिताने राजस्थान पहुंचे तो कुछ नए साल को मनाने राजस्थान आ गए हैं।

3 min read
Google source verification
photo1672480567.jpeg

जयपुर. बॉलीवुड सितारों को 2022 में राजस्थान खूब पसंद आया। 2022 में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी फैमिली के साथ बिताने राजस्थान पहुंचे तो कुछ नए साल को मनाने राजस्थान आ गए हैं। सभी सेलिब्रिटी ने 2022 में राजस्थान की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। जो तस्वीरें फैंस को खूब पंसद आई।

विक्की-कैटरीना

शादी के बाद से लगभग सभी फेस्टिवल साथ सेलिब्रेट करने वाले बॉलीवुड के फेवरेट कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ राजस्थान में न्यू ईयर मनाने पहुंचे हैं । दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी राजस्थान की कुछ तस्वीरें शेयर की है। विक्की ने पोस्ट शेयर करते हुए 'खम्मा घणी' लिखा, वहीं कैटरीना ने राजस्थान को खुद की पसंदीदा जगहों में से एक बताया।

Patrika .com/upload/2022/12/31/photo1672478075_7951275-m.jpeg">



हंसिका-सोहेल
बॉलीवुड अभिनेत्री हंसिका मोटवानी सोहेल कुथरिया संग शादी के बंधन में बंधने के लिए राजस्थान पहुंची थी। हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर को जयपुर के मुंडोता फोर्ट में शादी की थी। शादी में मेहमानों का राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया था।


धोनी-साक्षी
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस साल पत्नी साक्षी के साथ जयपुर पहुंचे थे। वे जयपुर में एक निजी कार्यक्रम में परिवार के साथ आए थे, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी साझा की।

यह भी पढ़ें : नए साल का जश्न मनाने के लिए बाड़मेर में मखमली धोरों पर पहुंच रहे सैलानी


बोरिस जॉनसन
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जयपुर के आमेर महल में घूमने आए थे। वे गुलाबी नगरी में गुलाबी नगरी में पैदल घूमते नजर आए थे। यहां उनका राजस्थानी अंदाज में स्वागत भी किया गया था।


अर्जुन-मलाइका
नए साल का जश्न मनाने के लिए अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर राजस्थान आए हुए हैं। ये बॉलिवुड सेलीब्रिटी साल के आखिरी दिन रणथम्भौर में घूमते नजर आए।


वरुण-नताशा
अर्जुन और मलाइका के साथ ही वरुण-नताशा भी राजस्थान के रणथम्भौर में नया साल मनाने पहुंच गए हैं। वरुण ने रणथम्भौर में टाइगर रिद्धि के साथ रील शेयर की हैं। जिसमें उनके साथ पत्नी नताशा भी नजर आ रहीं हैं।


तेंदुलकर-अंजलि
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर का जन्मदिन मनाने के लिए सवाईमाधोपुर आए थे। उन्होंने मोतीडूंगरी स्थित एक होटल में पत्नी अंजलि का 55 वां बर्थ डे दोस्तों के साथ मनाया था। जिनकी तस्वीरें उनके फैंस को खूब पसंद आई थी।


करीना-सैफ
बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर राजस्थान के जैसलमेर में अपनी मां शर्मीला टैगोर का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। नवाब परिवार जैसलमेर के एक रिसोर्ट में रुके थे। सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ, बहन सोहा अली और बेटा तैमूर भी आया है। सैफ अली खान ने लोक कलाकरों की तारीफ़ भी की थी।



हिलेरी क्लिंटन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन भी जयपुर पहुंची थी। उन्होंने जंतर-मंतर की खूब तारीफ़ की थी । इससे पहले क्लिंटन 2018 में आम लोगों की तरह घूमती नजर आई थी।

मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत और राधिका मर्चेन्ट की रोके की रस्म करने राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने श्रीनाथजी के राजभोग झांकी के दर्शन किए। वायरल हुई तस्वीरों में दोनों साथ नजर आ रहे हैं। अनंत के स्वागत में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई थी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग