8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक दिन में लगाए 10,404 टीके, जैसलमेर में बना रिकार्ड

एक दिन में लगाए 10,404 टीके, जैसलमेर में बना रिकार्ड
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 25 Jun 2021, 12:31 PM IST

एक दिन में लगाए 10,404 टीके, जैसलमेर में बना रिकार्ड

एक दिन में लगाए 10,404 टीके, जैसलमेर में बना रिकार्ड

जैसलमेर. कोरोना टीकाकरण महाअभियान के तहत जिले में बुधवार का दिन अन्य दिनों से खास रहा। इस दिन 10 हजार 404 लोगों को कोरोना के टीके लगाकर जिले में एक दिन का अधिकतम कोरोना टीकाकरण रिकॉर्ड बनाया गया। बुधवार को जैसलमेर जिले में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु के 8 हजार 707 जनों को तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के 1 हजार 697 जनों को कोरोना के टीके लगाए गए। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहू ने बताया कि डॉ. साहू ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए जिले में तीव्र गति से टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कुणाल साहू ने बताया कि आम जन से आग्रह किया गया है कि कोरोना से बचाव के लिए अपने निकट आयोजित कोरोना टीकाकरण सत्र स्थल पर पहुंचकर कोरोना वैक्सीन की डोज अवश्य लगवाएं। जिले में गुरुवार को भी निर्धारित 18 स्थानों जिला अस्पताल जवाहर चिकित्सालय के पास होम्योपैथिक चिकित्सालय, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गफूर भट्टा, गांधी कॉलोनी डिस्पेंसरी, बबर मगरा, रानीसर कच्ची बस्ती, रेवतसिंह की ढाणी, तोताराम की ढाणी, पुलिस लाइन कच्ची बस्ती तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाचना, मोहनगढ़, रामगढ़, नोख, फलसूंड व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांगड़, भीखोड़ाई, झाबरा, जालोड़ा व मदासर में ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं।