8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक साथ लगे एक दिवस में 1107 पौधे

-बड़ा बाग गांव में जैसलमेर ब्लॉक स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 30 Jul 2021, 5:59 PM IST

एक साथ लगे एक दिवस में 1107 पौधे

एक साथ लगे एक दिवस में 1107 पौधे

जैसलमेर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष एवं आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर जिला प्रशासन, पंचायत समिति जैसलमेर व महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को जैसलमेर समिति का बा.बापू पौधरोपण कार्यक्रम ग्राम पंचायत बड़ाबाग में आयोजित हुआ। एक दिन में इस अभियान में विभिन्न प्रजाति के 1107 पौधों का पौधारोपण किया गया। जिला कलक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह, उप जिला प्रमुख डॉ. बीके बारूपाल, पंचायत समिति जैसलमेर की प्रधान रसाल कंवर ने पौधरोपण कर इस अमृत महोत्सव की शुरूआत की। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह चारण, युआईटी सचिव अनुराग भार्गव, पंचायत समिति सम के प्रधान तनेसिंह सोढ़ा,जिला परिषद सदस्य अंजना मेघवाल, जिला परिषद सदस्य हरीश धनदे, उप प्रधान हेमसिंह, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जैसलमेर के सह संयोजक रूपचंद सोनी, ब्लॉक के सह संयोजक दिलीपसिंहए ग्राम पंचायत बड़ाबाग की सरपंच जशोदा देवी, अमरसागर सरपंच पूनम कंवर, पंचायत समिति सदस्य मोनिका परिहार, उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवीं, सहायक निदेशक लोक सेवाएं अशोक कुमार, उप वन संरक्षक जीण्केण् वर्माए उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास सुभाष विश्नोईए अशोक कुमार गोयल, पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी देवकाराम माली, समाजसेवी मेघराज माली, विकास अधिकारी हीराराम कलबी, ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार ने भी सहभागिता की।
हर व्यक्ति लगाए एक.एक पौधा, जैसलमेर को बनाएं हरा-भरा
जिला कलक्टर मोदी ने जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों को यह संकल्प लेना हैं कि वे एक.एक पौधा अवश्य ही लगाऐगें वहीं जो पौधे लगाए गए हैं, उनकी पूरी देखभाल कर उसकों वृक्ष का रूप प्रदान करेंगे।
उप जिला प्रमुख डॉ. बीके बारूपाल ने कहा कि जैसलमेर जैसे मरूस्थलीय जिले में वृक्षों का बहुत अधिक महत्व है। जिला परिषद सदस्य अंजना मेघवाल ने कहा कि बड़ाबाग में जब यह वाटिका विकसित होगी तो अपने आप में एक मिशाल कायम करेगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह चारण ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक रूपचंद सोनी ने भी विचार रखे। संचालन वरिष्ठ शिक्षक नटवर जोशी ने किया।