20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 मिनट के सफर में लगता है एक घंटा

- टूटी पड़ी है डामर सड़क, हादसे की बनी है आशंका
less than 1 minute read
Google source verification
12 मिनट के सफर में लगता है एक घंटा

12 मिनट के सफर में लगता है एक घंटा


पोकरण. दो दशक पूर्व कृषि उपज मंडी की ओर से क्षेत्र के जैमला से माड़वा तक निर्माण करवाई गई डामर सड़क पूरी तरह से बिखर गई है। जिसके कारण राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि गत 20 वर्ष पूर्व कृषि उपज मंडी की ओर से जैमला से माड़वा तक डामर सड़क का निर्माण करवाया गया था। जैमला से माड़वा की दूरी 12 किमी है। यह सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर बिखर चुकी है तथा यहां गहरे गड्ढ़े हो गए है। जिसके कारण 12 मिनट के सफर में एक घंटा लग रहा है। जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की ओर से सड़क की मरम्मत को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
हादसे की बनी है आशंका
दो दशक पूर्व निर्माण करवाई डामर सड़क पूरी तरह से बिखर चुकी है। साथ ही इस सड़क में गहरे गड्ढ़े हो गए है। जिसके कारण हादसे की आशंका बनी हुई है। रात के समय पर्याप्त रोशनी के अभाव में घुमावदार मोड़ में हुए गहरे गड्ढ़़ों के कारण किसी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का खतरा भी बना हुआ है। बावजूद इसके जिम्मेदार सड़क की मरम्मत को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है।