6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोकरण क्षेत्र में 124 नए पॉजिटिव, 137 जनों के लिए सैम्पल

पोकरण क्षेत्र में 124 नए पॉजिटिव, 137 जनों के लिए सैम्पल  

less than 1 minute read
Google source verification
पोकरण क्षेत्र में 124 नए पॉजिटिव, 137 जनों के लिए सैम्पल

पोकरण क्षेत्र में 124 नए पॉजिटिव, 137 जनों के लिए सैम्पल

पोकरण. कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप थमने की बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में कस्बे के 31 व आसपास क्षेत्र के 93 कुल 124 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए। गौरतलब है कि देश में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दूसरी लहर के प्रकोप का असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में संक्रमित सामने आ रहे है। परमाणु नगरी पोकरण में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में कस्बे में 31 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसी प्रकार पोकरण व भणियाणा उपखंड क्षेत्र में 93 जने कोरोना संक्रमित मिले है। लगातार कोरोना संक्रमितोंं के बढ़ते आंकड़े के कारण आमजन में भय का माहौल है।
137 जनों के लिए सैम्पल
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चिकित्सा विभाग की ओर से सैम्पलिंग की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ.प्रकाश चौधरी ने बताया कि डॉ.अरुणकुमार शर्मा, दिनेश विश्रोई खेतोलाई, भूपेन्द्रसिंह, जोगराज सैन की एक टीम गठित की गई है। टीम की ओर से मंगलवार को कस्बे में सर्वे व स्क्रीनिंग कर 137 जनों के सैम्पल लिए गए।