20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोखाधड़ी के मामले में 3 गिरफ्तार

धोखाधड़ी के मामले में 3 गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
धोखाधड़ी के मामले में 3 गिरफ्तार

धोखाधड़ी के मामले में 3 गिरफ्तार

पोकरण. भणियाणा थानाक्षेत्र के रातडिय़ा निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रातडिय़ा निवासी अचलाराम पुत्र नखताराम ने रिपोर्ट पेश कर बताया था कि दो वर्ष पूर्व उसका मित्र अजय मूंड उसके घर आया तथा जोधपुर चलने की बात कही। उसने एक बिजनेस के बारे में बताया तथा पार्टनर बनाने का झांसा दिया। इसके बाद जोधपुर में उसने महंगी होटलों में एक बिजनेस की जानकारी देते हुए रघुवीरदास, रामप्रकाश, उगमाराम आदि से मुलाकात करवाई। उन्होंने एक बिजनेस के बारे में विस्तारपूर्वक बताया ओर पार्टनर बनाने की बात कहते हुए। रूपए की मांग की। चारों ने मिलकर उसे झांसा देते हुए लाखों रुपए ले लिए। साथ ही बिजनेस के लिए व बीमारी के नाम पर कुल 46 लाख 21 हजार रुपए धोखाधड़ी कर लिए है। उसने कई बार उनसे संपर्क कर रुपए वापिस मांगे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पीडि़त की रिपोर्ट पर भणियाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए गिंगाला खेड़ापा हाल हाउसिंग बोर्ड जोधपुर निवासी रघुवीरदास पुत्र किशनदास, भटेलाई बालेसर हाल प्रतापनगर जोधपुर निवासी अजय मुंड पुत्र राजाराम व ओसियां हाल जोधपुर निवासी उगमाराम उर्फ कैलाश पुत्र देवाराम को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।