जैसलमेर. रेत के समंदर के बीच बसे खूबसूरत जैसलमेर पर इस वर्ष भीषण गर्मी के तेवरों को देखकर करीब 32 वर्ष पुराना रिकार्ड टूटने के आसार नजर आ रहे थे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस बीच बारिश के मौसम से पहले ही बारिश ने औसत बारिश के आंकड़े को कभी का पीछा छोड़ दिया। ऐसे में मानूसन में और अच्छी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। इस वर्ष अप्रेल व मई महीने की गर्मी ने सरहदी जिले के बाशिंदों को बेहाल कर दिया था। सूर्यदेव के तल्ख तेवर को देखकर जानकार जिले में गर्मी के पिछले सारे रिकॉर्ड तोडऩे का अनुमान लगा रहे थे। गत 13 मई 2023 को ही जैसलमेर का अधिकतम तापमान ४6.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में पूरे मई और आगामी जून महीनों में तापमान में बढ़ोतरी होने के अनुमान लगाए जा रहे थे। साथ ही 32 वर्ष पुराने गर्मी के रिकॉर्ड के ध्वस्त होने की उम्मीद भी लगाई जा रही थी, लेकिन मई व जून महीनें में बारिश की झड़ी से जुदा स्थिति देखने को मिल रही है।
कैसी थी ३ जून १९९१ की याद
-3 जून 1991 का दिन विगत वर्षों में सर्वाधिक गर्म रहा, जब तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
-उस दिन जिले में गर्मी के प्रकोप से कई लोगों की जान तक चली गई थी।
-२० साल के अंतराल के बाद 7 जून 2011 में सर्वाधिक तापमान 48 .7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-यह अब तक का दूसरा सर्वाधिक तापमान रहा। -19 जून 1992 में तीसरा सर्वाधिक तापमान 48 .1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।