7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

42 जने मिले कोरोना पॉजिटिव, 248 जनों के लिए सैम्पल

42 जने मिले कोरोना पॉजिटिव, 248 जनों के लिए सैम्पल

less than 1 minute read
Google source verification
42 जने मिले कोरोना पॉजिटिव, 248 जनों के लिए सैम्पल

42 जने मिले कोरोना पॉजिटिव, 248 जनों के लिए सैम्पल

पोकरण. क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा हैै। बढ़ते कोरोना के आंकड़ों ने आमजन की चिंता को बढ़ा दिया है। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को कस्बे में पांच व ग्रामीण क्षेत्र में 37 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। गौरतलब है कि गत कई दिनों से कोरोना का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। हालांकि गत कुछ दिनों के बाद गुरुवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी कम रही, लेकिन कस्ब में संक्रमितों की संख्या अधिक हो जाने के कारण आमजन में भय का माहौल हो गया है।
चिकित्सा टीम कर रही सर्वे व स्क्रीनिंग
चिकित्सा विभाग की ओर से कोरोना संक्रमितों के बढऩे के बाद सर्वे व स्क्रीनिंग की जा रही है। गुरुवार को ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लोंग मोहम्मद ने संक्रमितों के घरों तक जाकर व्यवस्थाएं देखी और गाइडलाइन की पालना करने के लिए पाबंद किया। इसी प्रकार डॉ.चंद्रप्रकाश, सत्यनारायण, ओमप्रकाश विश्रोई की ओर से सर्वे व स्क्रीनिंग की गई तथा घर-घर जाकर जांच की गई। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चिकित्सा विभाग की ओर से सैम्पलिंग की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ.प्रकाश चौधरी ने बताया कि डॉ.अरुणकुमार शर्मा, दिनेश विश्रोई खेतोलाई, भूपेन्द्रसिंह, जोगराज सैन की एक टीम गठित की गई है। टीम की ओर से गुरुवार को कस्बे में सर्वे व स्क्रीनिंग कर 248 जनों के सैम्पल लिए गए।