
pokaran
पोकरण. के लाठी क्षेत्र के खेतोलाई गांव में रविवार को सुबह श्वानों ने हमला कर नौ हरिणों को मौत के घाट उतार दिया। जबकि एक हरिण गंभीर रूप से घायल हो गया। गौरतलब है कि लाठी, धोलिया, खेतोलाई, चांधन वन्यजीवपशु बाहुल्य क्षेत्र है। यहां बड़ी संख्या में हरिण, गोडावण सहित अन्य जीव जंतु है तथा विभाग का क्षेत्र भी स्थित है। खेतोलाई गांव के पास हरिणों का एक झुण्ड कुण्ड पर पानी पी रहा था। इस दौरान श्वानों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे नौ हरिणों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक हरिण गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी व कार्मिक मौके पर पहुंचे तथा शवों को अपने में अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। गौरतलब है कि यहां आए दिन वन्यजीवों पर हमले होते है। जंगली श्वान इन पशुओं पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार देते है। जबकि वन विभाग की ओर से जंगली श्वानों की धरपकड़ व उन पर रोक लगाने को लेक र कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे दिनोंदिन वन्यजीवों की संख्या कम होती जा रही है। पूर्व में भी यहां गिद्धों, उट, बाज, हरिणों, गोडावण की मौत हो चुकी है। जिनकी गुत्थी भी आज तक नहीं सुलझ सकी है। रविवार को एक साथ नौ हरिणों की हुई मौत के बाद वन्यजीवप्रेमियों में रोष व्याप्त हो गया है। उन्होंने जंगली श्वानों के प्रति कार्रवाई कर उन्हें वन्यजीवों के क्षेत्र से दूर करने की मांग करते हुए बताया कि इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रामजीलाल ने बताया कि आए दिन श्वानों के हमले में हरिणों की मौत हो जाती है। रविवार को भी नौ हरिणों की मौत के बाद उनका पोस्टमार्टम किया गया। जबकि घायल हरिण को उपचार के बाद वन विभाग को सुपुर्द किया गया है।
Published on:
27 May 2018 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
